शादी के नाम पर विधवा से चार दिन तक किया दुष्कर्म

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 05:34 PM (IST)
शादी के नाम पर विधवा से चार दिन तक किया दुष्कर्म

संस, मोगा

विधवा की भाभी ने उसकी शादी करवाने की बात कह कर उसे एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। विधवा ने आरोप लगाए कि आरोपी चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के देवर की शिकायत पर उसकी भाभी व उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने के उपरांत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि गांव मल्लेयाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस बयान में आरोप लगाया कि उसके भाई तारा सिंह की लगभग चार साल पहले अचानक मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी पत्नी व बेटी उसके पास रहती थी। इसके बाद उसकी विधवा भाभी की भाभी कर्मजीत कौर निवासी मल्लेयाना ने उसे ढूढीके निवासी एक व्यक्ति से शादी करने की सलाह दी। इसके उपरांत कर्मजीत कौर बीते 14 जुलाई को अपनी रिश्तेदार विधवा महिला को साथ लेकर ढूढीके में मंजीत सिंह के पास ले गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्मजीत कौर उसकी विधवा भाभी को उक्त व्यक्ति के पास छोड़कर चली आई। उसकी विधवा भाभी चार दिन बाद घर लौटी तो उसने बताया कि मंजीत सिंह चार दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मंजीत सिंह व कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर साजिश के तहत दुष्कर्म करने केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी