1044 लोगों ने जानी गुरु की जीवनी

संवाद सहयोगी मोगा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर आइएसएस कॉलेज के निकट नजदीक खुले मैदान में बनाए गए विशाल म्यूजियम में पहले ही दिन 1044 दर्शकों ने श्री गुरुनानक देव जी के जीवन को करीब से समझा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 10:10 PM (IST)
1044 लोगों ने जानी गुरु की जीवनी
1044 लोगों ने जानी गुरु की जीवनी

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर आइएसएस कॉलेज के निकट नजदीक खुले मैदान में बनाए गए विशाल म्यूजियम में पहले ही दिन 1044 दर्शकों ने श्री गुरुनानक देव जी के जीवन को करीब से समझा। तीन दिन तक चलने वाला लाइट एंड साउंड शो रविवार से शुरू होगा।

म्यूजियम में 20 व 21 अक्तूबर को भी इसी तरह प्रात:काल साढ़े छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक दो-दो घंटे लाइट एंड साउंड शो भी होगा। पहले दिन इस म्यूजियम को देखने के लिए पूरा दिन अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा शहर के लोग पहुंचे। इस म्यूजियम की शरुआत के लिए एडीसी अनीता दर्शी व एडीसी (विकास) सुभाष चंद्र विशेष तौर पर पहुंचे।

एडीसी अनीता दर्शी ने कहा कि हमारे जीवन को आध्यात्मिकता के साथ जोड़ने वाला यह पर्व लगातार तीन दिन चलेगा। इस दौरान पहुंचने वाले दर्शकों को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके साथ जुड़े अलग -अलग पहलुओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर एसडीएम नरिदर सिंह धालीवाल, जिला शिक्षा अफसर (स) जसपाल सिंह औलख, जिला शिक्षा अफसर(एलीमेंटरी) नेक सिंह और उप जिला शिक्षा अफसर राकेश कुमार मक्कड़ आदि शामिल थे। म्यूजियम में लाइट एंड साउंड का पहला शो शाम सात बजे से 7.45 बजे तक जबकि दूसरा शो देर शाम 8.30 बजे से 9.15 बजे तक चलेगा। शो में प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है।

chat bot
आपका साथी