पंजाब...पद्दी का कत्ल कर शव नहर में फेंका

नजदीक के गांव फत्ता मालोका में एक व्यक्ति की ओर से अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया है। थाना झुनीर के मुखी अजय कुमार परोचा ने जानकारी देते कहा कि मृतक चरनजीत कौर जो मीरपुर खुर्द वासी धन ¨सह से शादी शुदा थी, लेकिन धन ¨सह की मौत हो जाने के बाद उसने दर्शन ¨सह वासी मंडेर थाना बोहा के साथ शादी करवा ली गई, लेकिन बीते छह माह से किसी कारण उन दोनों का आपसी विवाद चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 05:50 PM (IST)
पंजाब...पद्दी का कत्ल कर शव नहर में फेंका
पंजाब...पद्दी का कत्ल कर शव नहर में फेंका

संवाद सूत्र, झुनीर (मानसा) : गांव फत्ता मालोका में एक व्यक्ति ने वीरवार शाम को पत्‍‌नी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपित ने पत्‍‌नी के शव को भाखड़ा नहर के पास खतानों में फेंक कर फरार हो गया। दोनों ने दो वर्ष पूर्व शादी की थी।

थाना झुनीर के प्रमुख अजय कुमार परोचा ने कि मृतका चरनजीत कौर की मीरपुर खुर्द वासी धन ¨सह से पहले शादी हुई थी। दो साल पहले धन ¨सह की मौत हो जाने के बाद उसने दर्शन ¨सह वासी मंडेर थाना बोहा के साथ शादी करवा ली थी। बीते छह माह से किसी कारण उन दोनों का आपसी विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला चरनजीत कौर दर्शन ¨सह से खर्च मांगने लगी थी। इसी रंजिश के चलते दर्शन ¨सह ने चरनजीत कौर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया और शव को भाखड़ा नहर के पास खतानों में फेंक कर घटना स्थल से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पहले पति के पुत्र कृष्ण ¨सह के बयानों पर केस दर्ज किया है। पुलिस महिला के कातिल को पकड़ने की कारवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी