अब कोरोना की बजाए कहर ढा रही गर्मी, पारा 42 के पार

कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण सड़के सूनी नजर आ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:04 AM (IST)
अब कोरोना की बजाए कहर ढा रही गर्मी, पारा 42 के पार
अब कोरोना की बजाए कहर ढा रही गर्मी, पारा 42 के पार

जासं, मानसा : कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण सड़के सूनी नजर आ रही हैं, वहीं मई माह का तीसरा सप्ताह समाप्त हो गया है। ऐसे में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मानसा में पारा 42 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार अब तक सबसे अधिक तापमान वाला दिन रहा है।

इस गर्मी की वजह से शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे से ही सूर्य देवता आग उबलने लगे। तापमान सुबह के समय 30 डिग्री व बाद दोपहर करीब 2 बजे पारा 39 डिग्री और जबकि शाम को फिर से 36 डिग्री मापा गया। शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम करीब साढे छह बजे तक मौसम में गर्माहट देखी गई। इसके साथ ही दिन में 13 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। गर्मी में बढ़ोत्तरी और लू के थपेड़ों के कारण लोग बैचेन होते रहे। कूलर और पंखों की हवा भी गर्मी से राहत नहीं दे पाई।

पिछले हफ्ते का तापमान

पिछले सात दिनों के तापमान पर यदि नजर मारें तो पता चलता है कि इस सप्ताह पारे में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। तेज धूप के कारण पिछले पांच दिनों से पारा 40 से बढ़कर 42 डिग्री तक रहा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रजा। जबकि रात के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

अभी बारिश की संभावना नहीं

कृषि विभाग के मानसा के मुखी राम सरूप ने कहा कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी प्रकार गर्म रहेगा। त26 मई के बाद मौसम में थोड़ा परिर्वतन हो सकता है। बारिश के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि अभी इसकी कोई संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी