क्रांतिकारी किसान यूनियन ने फूंका मोदी का पुतला

यूनियन पंजाब की ओर से कृषि अध्यादेश को लेकर मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 10:07 PM (IST)
क्रांतिकारी किसान यूनियन ने फूंका मोदी का पुतला
क्रांतिकारी किसान यूनियन ने फूंका मोदी का पुतला

जासं, मानसा : गांव लखमीर वाला में क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब की ओर से कृषि अध्यादेश को लेकर मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। यूनियन के सूबा नेता मास्टर दर्शन सिंह टाहलियां ने किसानों को केंद्रीय सरकार की तरफ से जारी तीनों आॉडिनेंसों के विरोध में उतरने का न्योता दिया।

टाहलिया ने बताया कि ऑर्डिनेसों के साथ किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने किसान यूनियनों के आह्वान पर 14 सितंबर को बरनाला में शामिल होने के लिए भी कहा। इस मौके प्रेस सचिव अमन टाहलियों, लखमीर वाला गांव इकाई के प्रधान नैब सिंह, जगतार, लक्खा सिंह सोना सिंह, दर्शन सिंह, सुखवंत सिंह, गग्गी सिंह, काला सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी