पंजाब टैक्सी आपरेटर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब टैक्सी आपरेटर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 11:04 PM (IST)
पंजाब टैक्सी आपरेटर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
पंजाब टैक्सी आपरेटर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जासं, मानसा : आल इंडिया सेंट्रल कौंसिल आफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब टैक्सी आपरेटर यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। यूनियन के सदस्य किसानों के संघर्ष में शामिल होने मानसा पहुंचे।

यूनियन नेता नीटू कोटधरमू व सुखदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है। उनके रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है और पुलिस उनकी गाड़ियों के चालान काट रही है। इसके चलते उन्हें अपने परिवार का पालन -पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

इस मौके सीपीआइ एमएल लिबरेशन के जिला नेता सुरजीत सिंह हैप्पी ने हाथरस कांड की आलोचना की। केंद्र की मोदी सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पंजाब किसान यूनियन के दर्शन सिंह, बलजीत सिंह, कृष्ण सिंह, अमरीक सिंह, गुरदास सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी