किसानों ने पावरकॉम के आफिस के बाहर किया प्रदर्शन

किसान गुरदेव सिंह की घरेलू बिजली सप्लाई काटे जाने के विरोध में पावरका बिजली बोर्ड दफतर समक्ष धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 04:47 PM (IST)
किसानों ने पावरकॉम के आफिस के बाहर किया प्रदर्शन
किसानों ने पावरकॉम के आफिस के बाहर किया प्रदर्शन

संस, सरदूलगढ़ : पावरकॉम द्वारा गांव खैरा कलां के किसान संतोख सिंह व झंडा कलां के किसान गुरदेव सिंह की घरेलू बिजली सप्लाई काटे जाने के विरोध में पावरका बिजली बोर्ड दफतर समक्ष धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नेता पुरुषोतम सिंह गिल, ब्लॉक प्रधान जसवंत सिंह मानखेडा, जिला प्रधान निर्मल सिंह झंडूके ने पावरकॉम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने जानबूझ कर किसान संतोख सिंह के घर की बिजली सप्लाई की तार नहीं जोड़ी। वही किसान गुरदेव सिंह के घर की बिजली सप्लाई जो एक साल से चल रही थी, उसको एसडीओ सरदूलगढ द्वारा बंद करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बिजली सप्लाई को चालू न किया गया तो 13 अगस्त को फिर से धरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान जसवंत सिंह मानखेडा, जिला प्रेस सचिव दर्शन सिंह जटाना, तोता सिंह हीरके,लाट सिंह झंडा कलां, बलजीत सिंह,भोला सिंह साधूवाला, शेर सिंह हीरके, डिप्टी सिंह ने भी धरने को संबोधित किया। एसडीओ ने आरोपों का निराधार बताया : इस संबंध में विभाग के एसडीओ मनजीत सिंह ने किसान जत्थेबंदी द्वारा लगाए गए आरोप को खारिज किया गया।

chat bot
आपका साथी