मांगें मनवाने के लिए यूनियन देगी धरना

फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग के मुख्य दफ्तर पटियाला में धरना देगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 05:50 PM (IST)
मांगें मनवाने के लिए यूनियन देगी धरना
मांगें मनवाने के लिए यूनियन देगी धरना

जासं, मानसा : मांगों को लेकर पीडब्लयूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग के मुख्य दफ्तर पटियाला में धरना देगी। जत्थेबंदी नेता दर्शन सिंह बेलुमाजरा, मक्खन सिंह ,मनजीत सिंह सैणी, मक्खन सिंह उडत, गुरविदर खमाणो, गुरदीप सिंह बठिडा, अनिल बरनाला ने कहा कि 22 जून से पटियाला हेड आफिस पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर मुलाजिम नेता जनक सिंह फतेहपुर, बलजीत सिंह बरनाला, बूटा सिंह कैचिया, सुखविदर सिंह फरीदके, अवतार सिंह ने सरकार से मांग करते कहा कि अस्थायी मुलाजिम को पक्का किया जाए, जलघरो का निजीकरण बंद किया जाए व अन्य मांगों को पहल के अधार पर पूरा किया जाए।

इस अवसर पर अंग्रेज सिंह, बलजिदर सिंह, मोहन सिंह, बलवीर चंद सैणी, जसवीर खोखर, सुखदेव सिंह चंगालीवाला, मंगत मुहाली, दर्शन कोटली, जीत राम दोदडा, रजिदर संधू, रजिदर धीमान, नेक राज, रणजीत लहरा, निरभै सिंह, अमरीक सिंह, सुखमंदर सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी