हिसा का शिकार महिलाओं के लिए सखी सेंटर बना वरदान

घरेलू हिसा का शिकार महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:11 AM (IST)
हिसा का शिकार महिलाओं के लिए सखी सेंटर बना वरदान
हिसा का शिकार महिलाओं के लिए सखी सेंटर बना वरदान

संस, मानसा : समाजिक सुरक्षा व महिला बाल विकास विभाग द्वारा खोला गया वन स्टाफ सेंटर लॉकडाउन में घरेलू हिसा का शिकार महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। जिला प्रोग्राम अफसर प्रदीप सिंह गिल ने बताया कि लॉकडाउन में घरेलू हिसा में हुई बढोतरी के कारण वन स्टाफ सेंटर में 81 केस सामने आए। जिसमें से 20 को साइको सोशल काउंसिलिग, 17 को मुफ्त कानूनी सहायता, दो केस को अस्थायी रिहायश व 42 केस को पुलिस सहायता मुहैया करवाई गई। उन्होंने कहा कि सखी सेंटर द्वारा हल किए गए केस का वन स्टाफ कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर फीडबैक ली जा रही है। उन्होंने कहा कि वन स्टाफ स्कीम के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सखी सेंटर में हासिल होने वाली शिकायत को गुप्त रखा जाता है जिस कारण महिलाओं का भरोसा वन स्टाफ सेंटर के दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 01652-233100 व टोल फ्री नंबर 1800 180 4104 पर संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी