मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल जारी

मांगों को लेकर की गई हड़ताल 9वें दिन भी जारी रखते हुए हड़ताल को 18 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 05:33 PM (IST)
मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल जारी
मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल जारी

जासं, मानसा : मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर की गई हड़ताल 9वें दिन भी जारी रखते हुए हड़ताल को 18 अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुलाजिमों ने बचत भवन में की गई मीटिग को संबोधित करते मुलाजिम नेता जसदीप सिंह चहल, कमल कुमार, संदीप सिंह, लक्षवीर सिंह, जसवंत सिंह रविदरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह पटवारी, अमरिदर सिंह, बलकार सिंह, गुरपाल सिंह, राजिदरपाल सिंह पप्पू, मालविदर सिंह ने दफ्तरों का जायजा लेते हुए हड़ताल को कामयाब बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है, जिसके कारण प्रदेश कमेटी के आदेश पर कलम छोड़ हडताल को 18 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उक्त मांग को पूरा न किया तो आने वाले समय में कड़ा संघर्ष किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

chat bot
आपका साथी