आप ने किया जिला कमेटी का गठन

संस, मानसा : आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय मीटिंग जिला प्रधान जसपाल सिंह दातेवास की प्रधानगी में हुई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 04:38 PM (IST)
आप ने किया जिला कमेटी का गठन
आप ने किया जिला कमेटी का गठन

संस, मानसा : आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय मीटिंग जिला प्रधान जसपाल सिंह दातेवास की प्रधानगी में हुई जिसमें लोक सभा चुनावों के वारे में विचार विमर्श किया। इस दौरान जिला स्तरीय संगठन का चुनाव किया गया है जिसमें जिला उपप्रधान के तौर पर गुरदेव सिंह फफडे, अवतार सिंह औलख, नेम चंद चौधरी व साहिब सिंह संघा को नियुक्त किया गया।

इसी तरह महा-सचिव के तौर पर प्रगट सिंह गुडथडी, नैब सिंह, कुलवंत सिंह, राजवीर सिंह, जसविंदर सिंह, जत्थेदार कर्म सिंह ओतावाली, वरिंदर सोनी, परमजीत सिंह पम्मा को नियुक्त किया। जबकि जिला ज्वाइंट सचिव के तौर पर चमकौर सिंह, कुंदन सिंह, अजमेर सिंह, संदीप गर्ग, हरजीवन सिंह, रोही खान, बलजीत सिंह को नियुक्त किया। इसके अलावा हरविंदर सिंह सेखों को ब्लॉक बुढलाडा का प्रधान, बरेटा ब्लॉक का प्रधान हरजिंदर सिंह, बोहा ब्लॉक का प्रधान चरनजीत सिंह, जोगा ब्लॉक का प्रधान बहादर सिंह, ब्लॉक मानसा का प्रधान दविंदर सह, ब्लॉक सरदूलगढ़ का प्रधान राजवीर सिंह नाहरां को नियुक्त किया, वहीं अमृतपाल सिंह को ब्लॉक बेहनीवाल व हरदेव सिंह को ब्लॉक झुनीर का प्रधान नियुक्त किया। इस अवसर पर यूथ विग के जिला प्रधान हरजीत सिंह दंदीवाल, गुरप्रीत सिंह, परमिंदर कौर, सतपाल सिगला, रणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, शिगारा सिंह, रोही खान, जसपाल जस्सी, गुरप्रीत सिंह चकेरिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी