कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल जान दी

जागरण संवाददाता मानसा मासना के गांव बाजेवाला के एक नौजवान किसान ने कर्ज से परेशान हो जह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 May 2019 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 06:30 AM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल जान दी
कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल जान दी

जागरण संवाददाता, मानसा : मासना के गांव बाजेवाला के एक नौजवान किसान ने कर्ज से परेशान हो जहर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक शव का पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों को सौंप दी। गांव की पंचायत ने मृतक के परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार विसाखा सिंह (37) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी गांव बाजेवाला पिछले कई दिनों से कर्ज के बोझ से काफी परेशान चल रहा था। मृतक के पिता नछत्तर सिंह ने बताया कि उसके किसान बेटा बैंक की लिमिट 5 लाख रुपए और कुछ आढ़तियों के कर्ज से वह भारी परेशानी में चल रहा था। जिस कारण बीती रात उसने अपने खेत में जहर निगल लिया जिसकी मौत हो गई। जौड़किया पुलिस के हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता नछत्तर सिंह के बयानों पर कार्यवाही करते मृतक का पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों को सौंप दी।

chat bot
आपका साथी