मानसा बार एसोसिएशन के प्रधान बने गुरप्रीत सिंह सिद्धू

शुक्रवार को स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव अफसर गुरनाम सिंह धालीवाल की निगरानी में हुए चुनावों में गुरप्रीत सिंह सिद्दू को सर्वसम्मति से मानसा बार एसोसिएशन के प्रधान चुन लिया गया। व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:22 AM (IST)
मानसा बार एसोसिएशन के प्रधान बने गुरप्रीत सिंह सिद्धू
मानसा बार एसोसिएशन के प्रधान बने गुरप्रीत सिंह सिद्धू

जासं, मानसा : शुक्रवार को स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव अफसर गुरनाम सिंह धालीवाल की निगरानी में हुए चुनावों में गुरप्रीत सिंह सिद्दू को सर्वसम्मति से मानसा बार एसोसिएशन के प्रधान चुन लिया गया। वह इस पद पर इससे पहले भी प्रधान रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन में कुल 285 सदस्यों की वोट है, जिसमें से शुक्रवार को 267 वोट पर चुनाव हुआ तथा गुरप्रीत सिंह सिद्धू को प्रतिदंद्वी रणदीप शर्मा (87)के मुकाबले गुरप्रीत सिंह सिद्धू को 147 वोट मिले, जबकि दूसरे प्रतिदंद्वी गुरजीत सिंह झंडूके को 33 वोट मिले। चुनाव अफसर गुरनाम सिंह धालीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वोटों का चरण सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक था, तथा इससे पिछले दिनों गुरदास सिंह मान को सचिव, अंग्रेज सिंह कलेर को उप-प्रधान व रघुवीर सिंह को ज्वाइंट सचिव जैसे पद के लिए पहले ही चयन कर लिया गया था।

chat bot
आपका साथी