मानसा में डॉक्टरों को किया सम्मानित

शहर के डॉ. जनक राज सिगला डॉ. सुनील बांसल डॉ. नरेश बांसल डॉ. टीपीएस रेखी को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:28 PM (IST)
मानसा में डॉक्टरों को किया सम्मानित
मानसा में डॉक्टरों को किया सम्मानित

जासं, मानसा : रोटरी क्लब रॉयल द्वारा क्लब प्रधान अमृत गोयल की प्रधानगी में डॉक्टर्स डे पर शहर के डॉ. जनक राज सिगला, डॉ. सुनील बांसल, डॉ. नरेश बांसल, डॉ. टीपीएस रेखी को सम्मानित किया। डॉ. जनक राज सिगला ने कहा कि आज के समय में डॉक्टर व समाजसेवी लोगों को यह यत्न करने चाहिए कि डॉक्टर व मरीज के आपसी रिश्ते में आई दरार को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि हर डॉक्टर को सेवा भावना से मरीज का उपचार करना चाहिए है। संस्था के पूर्व गर्वनर प्रेम अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर्स डे डॉ. बीसी राय के जन्मदिन को समर्पित है जो पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे है।

इस अवसर पर सचिव सुनील गोयल, रमेश जिदल, संजीव अरोड़ा, कमन गोयल, प्रो. आरके बांसल, हुकम चंद, राजेश रिकू, वरुण मालवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी