जटाना कलां में रक्तदान कैंप आयोजित

सेवा लहर द्वारा ग्राम पंचायत जटाणा कलां के सहयोग से जटाणा कलां में रक्तदान कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
जटाना कलां में रक्तदान कैंप आयोजित
जटाना कलां में रक्तदान कैंप आयोजित

संस, सरदूलगढ़ : सांझ रेडियो सेवा सोसायटी और संकल्प सेवा लहर द्वारा ग्राम पंचायत जटाणा कलां के सहयोग से जटाणा कलां में रक्तदान कैंप लगाया। इस कैंप में गुप्ता ब्लड बैंक बठिडा की टीम पहुंची। कैंप में 42 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर जसविन्दर सिंह, समाज सेवीं तोता सिंह हीरके, कुलवीर सिंह जटाणा अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और पत्रकार अवतार सिंह जटाणा को विशेष तौर और सम्मानित किया गया।

सरपंच जगसीर सिंह की तरफ से सांझ रेडियो सेवा सोसायटी से आए मेहमानों और खूनदान करन वाले खूनदानी सज्जन का धन्यवाद किया गया।

इस मौके पर सरपंच जगसीर सिंह गुरतेज सिंह, तरसेम सिंह बबली, बलजीत सिंह, हरबंस सिंह, डा प्रेम बिकी, हरविन्दर शर्मा,बलदेव सिंह,मल्ल सिंह, बिन्दर सिंह, राम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी