मुफ्त कानूनी सेवाओं को लाभ उठाएं लोग : भाटिया

जिला कानूनी सेवा अथारिटी मानसा द्वारा सरकारी स्कूल अक्कावाली में जागरूकता कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 01:46 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:08 AM (IST)
मुफ्त कानूनी सेवाओं को लाभ उठाएं लोग : भाटिया
मुफ्त कानूनी सेवाओं को लाभ उठाएं लोग : भाटिया

संसू, सरदूलगढ़ : जिला कानूनी सेवा अथारिटी मानसा द्वारा सरकारी स्कूल अक्कावाली में जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही मुफत कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।

जिला कानूनी सेवा अथारिटी के सचिव सिविल जज अमनदीप सिंह व एडवोकेट बलवंत भाटिया ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के अलावा एसिड पीड़ित महिलाओं के लिए कई कानूनी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं। उन्होंने बच्चो को जुल्म बर्दाश्त करने की बजाए उसके खिलाफ अवाज उठाने के लिए प्रेरित किया ।

प्रिंसिपल हरप्रीत सिंह ने सभी मेहमानो का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन दिलशाद कौर, सिविल जज जूनियर डिवीजन रीतवरिंदर सिंह, इकबाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, रवि कुमार, बलजिंदर शर्मा, हरमीत कौर व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी