मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में किया जागरूक

पीयू बाबा जोगीपीर में जिला कानूनी सेवाएं अथारटी मानसा की ओर से कानूनी साक्षरता संबंधी कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:24 AM (IST)
मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में किया जागरूक
मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में किया जागरूक

संसू, जोगा : पंजाबी यूनिवर्सिटी बाबा जोगीपीर नेबरहुड्ड कैंपस रल्ला में जिला कानूनी सेवाएं अथारटी मानसा की ओर से कानूनी साक्षरता संबंधी कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट दविंदर कौर ने महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों को दी जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर कोई लड़की अथारिटी के दफ्तर में जाकर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने से असमर्थ हैं तो वह मुफ्त कानूनी सहायता के लिए जारी किये गए टोल फ्री नंबर 1968 पर काल कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकती हैं। कैंपस इंचार्ज डॉ. मुनीश कुमार ने विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी देने के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. हसन सरदार, प्रो. हरदीप सिंह, प्रो. कुलविंदर सिंह, प्रो. मनप्रीत कौर, संदीप कपूर, प्रेम सिंह, सुखपाल कौर, गुरमेल सिंह समेत समूह स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी