आसरा फाउंडेशन ने लगाया कैंप, 310 मरीजों का किया चेकअप

आसरा फाउंडेशन बरेटा द्वारा डा. पवन कुमार गांधी सुरेश कुमार के सहयोग से ज्योणा मल्ल कपूर चंद की याद को समर्पित आंखों का 77वां जांच कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 10:37 PM (IST)
आसरा फाउंडेशन ने लगाया कैंप, 310 मरीजों का किया चेकअप
आसरा फाउंडेशन ने लगाया कैंप, 310 मरीजों का किया चेकअप

संसू, बरेटा : आसरा फाउंडेशन बरेटा द्वारा डा. पवन कुमार गांधी, सुरेश कुमार के सहयोग से ज्योणा मल्ल कपूर चंद की याद को समर्पित आंखों का 77वां जांच कैंप गुरुद्वारा भाई घन्हैया जी मे लायंस आई केयर अस्पताल जैतो के डा. गमदूर सिंह व सहायक बलविदर सिंह, सुखबीर सिंह की अगुआई में लगाया गया। इसमें 310 मरीजों का चेकअप कर 48 मरीजों को आपरेशन के लिए चुना गया। क्लब के उपप्रधान जलविदर सिंह जोर ने कहा कि यह कैंप माह के अंतिम रविवार को गुरुद्वारा भाई घन्हैया में लगाया जाता है। जिसमें जरूरतमंद मरीजों का चेकअप कर मुफ्त आपरेशन करवाए जाते हैं व दवाएं वितरित की जाती हैं। कैंप में पहुंचने वाले मरीजों का अरिहंत कालेज आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों की संभाल की गई व लंगर की सेवा बाबा रणजीत सिंह टैणी द्वारा टीम सहित निभाई गई। जबकि जल सेवा मंडल, भारत विकास परिषद, पेंशनर्ज एसोसिएशन, राधे श्याम एंड कंपनी, रायल सिटी कालोनी, ज्ञान सागर कान्वेंट स्कूल काहनगढ, सतकार कमेटी बरेह, जय काली माता मंडल, माता गुजरी जी भलाई केंद्र बुढलाडा, मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन बरेटा, नेहरू युवा केंद्र मानसा, यिमट कालेज बुढलाडा का कैंप को सफल बनाने में अहम योगदान रहा। शूगर व यूरिक एसिड जांच कैंप लगाया

श्री राधा रानी प्रभात फेरी मंडल मानसा द्वारा डा. राहुल गोयल व डा. श्वेतिका जिदल के सहयोग से यूरिक एसिड व शूगर जांच का कैंप लगाया गया। इसमें 250 के करीब मरीजों का चेकअप किया गया। वहीं कैंप के दौरान चेकअप करवाने के लिए आने वाले लोगों को सेहत संभाल की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजेश ठेकेदार, दर्शन बांसल, राविदर बिदू, भोला नाथ, अश्वनी, सुभाष, अरविद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी