गाली-गलौज से रोका तो युवकों ने तवा मार शख्स का सिर फोड़ा, कान भी काटा; लगे 22 टांके Ludhiana News

घायल शख्स को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान न्यू शिमला पुरी निवासी मान सिंह के रूप में हुई।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 12:27 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 12:27 PM (IST)
गाली-गलौज से रोका तो युवकों ने तवा मार शख्स का सिर फोड़ा, कान भी काटा; लगे 22 टांके Ludhiana News
गाली-गलौज से रोका तो युवकों ने तवा मार शख्स का सिर फोड़ा, कान भी काटा; लगे 22 टांके Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। न्यू शिमला पुरी इलाके में गली में शराब पीकर गालियां निकालने पर रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। लोगों ने उसके घर में घुसकर उस पर तवे से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फोड़ दिया और कान भी कट गया। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान न्यू शिमला पुरी निवासी मान सिंह के रूप में हुई। थाना डाबा पुलिस जांच कर रही है।

मान के भाई तेज बहादर ने बताया कि लोहड़ी की शाम उनकी गली के बाहर डीजे लगा हुआ था। वहां कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसका भाई मान सिंह उन्हें चुप कराने के लिए बाहर चला गया। उसी बात की रंजिश में वे लोग उनके घर में घुस आए। फिर उससे मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। उसी बीच एक व्यक्ति ने वहां पड़ा लोहे का तवा उठा कर मान सिंह के सिर पर दे मारा। इससे उसका सिर फूट गया और कान कट कर लटक गया। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में उसके सिर पर 22 टांके लगे जबकि सीएमसी में उसके कान के टांके अलग से लगाकर सर्जरी की गई है।

घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाया, मौत

दुगरी स्थित पासी नगर में मंगलवार की शाम एक विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हादसे का पता तब चला जब उसका बेटा बुलाने के लिए कमरे में दाखिल हुआ। उसने देखा कि मां ने कमरे को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो महिला ने पंखे से कपड़े के सहारे फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतार सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

मृतक महिला की पहचान जोतप्रीत कौर 37 साल के रूप में हुई। अस्पताल में मृतका के भाई कुलप्रीत सिंह ने बताया कि जोतप्रीत की शादी करीब 18 साल पहले दुगरी में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति उससे मारपीट करने लग गया। वह पति से अलग बच्चों के साथ रहने लग गई थी। मृतका के भाई ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। इसी कारण उसने मंगलवार को अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना थाना दुगरी की पुलिस को दी गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी