कर्फ्यू में बेवजह सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो कांस्‍टेबल से की धक्‍का-मुक्‍की

एक जगह युवक ने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई की तो दूसरी जगह एक व्यक्ति कार समेत नाका तोड़ निकल गया। पुलिस ने कुल तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है।

By SatpaulEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 08:40 AM (IST)
कर्फ्यू में बेवजह सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो कांस्‍टेबल से की धक्‍का-मुक्‍की
कर्फ्यू में बेवजह सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो कांस्‍टेबल से की धक्‍का-मुक्‍की

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू में लोगों का पुलिस के साथ दुर्व्‍यवहार भी सामने आ रहा है। एक जगह युवक ने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई की तो दूसरी जगह एक व्यक्ति कार समेत नाका तोड़ निकल गया। पुलिस ने कुल तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है।

थाना दुगरी पुलिस ने दुगरी फेस 1 के एलआइजी फ्लैट्स निवासी जसराज सिंह को गिरफ्तार किया। बेवजह बाहर घूम रहे आरोपित से जब कारण पूछा गया तो वो कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह से धक्का-मुक्की करने लगा। उसने मोटरसाइकिल को धक्का देकर दोनों को गिरा दिया और भाग गया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने हरचरण नगर निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। नाकाबंदी के दौरान उसे रोका गया तो वो अपनी कार समेत नाका तोड़ कर भाग निकला। उसे समराला चौक से काबू किया गया। थाना डाबा पुलिस ने हीरा नगर निवासी शमेशर सिंह को गिरफ्तार किया। आराेपित टाटा-407 पर आ रहा था। पूछने पर वो कोई ठोस जवाब नहीं दे सका।

बेवजह घूम रहे महिला समेत 6 गिरफ्तार

कर्फ्यू में बीते 24 घंटों के दौरान बेवजह घूम रहे महिला समेत 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डाबा पुलिस ने सड़क पर पैदल घूम रहे फुलांवाल के आनंद विहार निवासी नायल कुमार तथा एसबीएस नगर निवासी वजिंदर कुमार को गिरफ्तार किया। थाना शिमला पुरी पुलिस ने पैदल घूम रहे गांव संगोवाल की फौजी कॉलोनी निवासी रोहित कपूर तथा सिमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

राहों रोड की मॉडल कॉलोनी इलाके में लगे ठीकरी पहरे के दौरान लोगों ने सड़क पर घूम रहे महिला समेत दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों वहां घूमने का कोई कारण नहीं बता सके। थाना मेहरबान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वर्धमान कॉलोनी निवासी हरमीक सिंह तथा अमनदीप कौर हैं। थाना कूमकलां पुलिस ने गांव चौंता बस स्टैंड पर अकारण घूम रहे बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी