आरटीआइ के लिए निगम के किसी भी जोन में करें आवेदन, वहीं मिलेगी जानकारी

नगर निगम में अब तक आरटीआइ के जरिए सूचना लेने के लिए अफसर एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर लगवाते रहते थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 03:11 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 06:11 AM (IST)
आरटीआइ के लिए निगम के किसी भी जोन में करें आवेदन, वहीं मिलेगी जानकारी
आरटीआइ के लिए निगम के किसी भी जोन में करें आवेदन, वहीं मिलेगी जानकारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना : नगर निगम में अब तक आरटीआइ के जरिए सूचना लेने के लिए अफसर एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर लगवाते रहते थे। आरटीआइ के जरिए जानकारी लेने के लिए आवेदनकत्र्ता को संबंधित जोन में ही आवेदन करना होता था। मगर अब निगम ने नया सिस्टम शुरू कर दिया। सूचना के लिए अब आवेदनकत्र्ता किसी भी जोन में जाकर अपना आवेदन जमा कर सकता है। उसे उसी जोन से सूचना मिल जाएगी। यह सिस्टम एडिशनल कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने शुरू करवा दिया है। इसके अलावा मोबाइल टावर की मंजूरी लेने, मेडिकल फीस व निगम पुलिस के चालान भी किसी भी जोन में जमा करवा सकेंगे। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि अब आरटीआइ समेत चार सेवाओं को सेंट्रलाइज्ड कर दिया गया है। अब आवेदनकत्र्ता चारों जोनों में से किसी में भी जाकर आवेदन दे सकता है। जिस जोन में आवेदन जमा किया जाएगा वह जोन संबंधित जोन को आवेदन भेज देगा। उसके बाद संबंधित जोन सूचना आवेदनकत्र्ता को भेज देगा। अवैध मीट की दुकानों पर निगम कसेगा शिकंजा, स्लॉटर हाउस होगा शुरू

शहर में अवैध मीट की दुकानों पर नगर निगम अब शिकंजा कसने वाला है। अब शहर की सभी मीट की दुकान के मालिकों को बकरे, मुर्गे, सुअर मॉडर्न स्लाटर हाउस में ही कटवाने होंगे। नगर निगम ने मॉडर्न स्लाटर हाउस चलाने की जिम्मेदारी नोएडा की एक निजी कंपनी को सौंप दी है। एफएंडसीसी में प्रस्ताव पास होने के बाद निगम ने स्लाटर हाउस चलाने के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। अगले एक दो दिनों में कंपनी स्लाटर हाउस में काम शुरू कर देगी। कंपनी के काम शुरू करते ही शहर में बिकने वाला सारा मीट व चिकन यहीं से कटकर जाएगा। कंपनी बकायदा जानवर या मुर्गे को काटकर उस पर स्टैंप भी लगाएगी।

कंपनी ने नगर निगम के सामने शर्त रखी है कि निगम शहर के अंदर दुकानों में पशुओं के कटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। निगम अफसरों ने भी साफ कर दिया कि जल्दी ही इसके लिए शहर में छापेमारी की जाएगी। इसके अलावा कंपनी को शहर में पांच मीट कॉर्नर खोलने की अनुमति भी दी गई है। नगर निगम इसके लिए कंपनी को पांच अलग अलग प्वाइंटों पर मीट कॉर्नर खोलने के लिए जगह भी देगा।

chat bot
आपका साथी