लुधियाना में वेतन ना मिलने पर श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जताया विरोध, लगाया धरना

फैक्ट्री मालिक ने करीब 50 लेबर कर्मियों को वेतन नहीं दिया है जिससे लेबर हड़ताल पर है। वहीं श्रम विभाग के इंस्पेक्टर ने लेबर हड़ताल का जायजा लेने के बाद मालिक से बातचीत कर वेतन देने और श्रम कानून लागू करने के लिए दबाव बनाया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 09:44 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 09:44 AM (IST)
लुधियाना में वेतन ना मिलने पर श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जताया विरोध, लगाया धरना
फैक्ट्री मालिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। (जागरण)

लुधियाना [डीएल डॉन]। सरकार की श्रम नीति को अनदेखा कर औद्योगिक इकाइयां श्रमिकों का शोषण कर रही हैं। लॉकडाउन में काफी समय तक फैक्ट्री को बंद रखा गया जिससे श्रमिक काफी मुश्किल में रहे और अब और जो भी इकाइयां खुलने के बाद श्रमिकों के साथ धक्का हो रहा है। फोकल प्वाइंट एरिया के रामजी एग्रो फैक्ट्री में श्रम कानून लागू नहीं होने से श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फैक्ट्री मालिक ने करीब 50 लेबर कर्मियों को वेतन नहीं दिया है जिससे लेबर हड़ताल पर है। वहीं श्रम विभाग के इंस्पेक्टर लेबर हड़ताल का जायजा लेने के बाद मालिक से बातचीत कर वेतन देने और श्रम कानून लागू करने के लिए दबाव बनाया। मालिक ने 7 दिसंबर को लेबर का पेमेंट करने और श्रम कानून से सभी नियमों को लागू करने का आश्वासन दिया है। 10 नवंबर से सभी को वेतन नहीं मिला जिसके चलते वह शुक्रवार को फैक्ट्री में हड़ताल पर बैठ गए। श्रमिकों के साथ धक्का होने की खबर पूरे इंडस्ट्री एरिया में फैल गई। इसकी सूचना गिल रोड स्थित लेबर विभाग को दी गई। यहां से इंस्पेक्टर बलकार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों की सारी बात सुनने के बाद मालिक से संपर्क किया मालिक फैक्ट्री में मौजूद नहीं थे जिसके कारण फोन पर ही सारी बातचीत हुई।

इंस्पेक्टर ने मालिक को कहा कि फैक्ट्री में श्रम कानून लागू नहीं करना कानूनी अपराध है और इसके बावजूद आप श्रमिकों को वेतन नहीं दे रहे हैं जिससे आप के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बातचीत के दौरान फैक्ट्री मालिक ने माना कि उनके फैक्ट्री में श्रम कानून पूरी तरह लागू नहीं है और पेमेंट में देरी इसलिए हुई कि बाहर से पेमेंट समय से नहीं मिला जिसके कारण पेमेंट नहीं हो पाया। एक सप्ताह के अंदर श्रमिकों का वेतन अदा कर दिया जाएगा और सभी श्रम नीति को लागू करेंगे। इसके बाद इंस्पेक्टर ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि 7 तारीख तक फैक्ट्री से वेतन मिल जाएगा और सभी श्रम नीति को लागू किया जाएगा।

वहीं श्रमिकों की अगुआई कर रहे गयासुद्दीन अंसारी ने कहा कि फैक्ट्री मालिक को उन्होंने समझाया लेकिन तब उसने उनकी बात सुनने से इन्कार कर दिया जिसके बाद लेबर कार्यालय मैं चैट करने पर इस पिक्चर में मौके का जायजा लिया और मालिक से बात की है। वहीं श्रमिक वेदानंद अमरनाथ चमकौर सिंह रमा देवी पुष्पा देवी आदि ने कहा कि अगर साथ दिसंबर तक वेतन नहीं मिला तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के साथ फैक्ट्री के आगे धरना लगाकर बैठ जाएंगे।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी