लुधियाना में बुटीक से खरीदारी के बहाने दुकान से नाै सूट चुरा ले गई महिला गैंग, कार पर हुई फरार

शहर में महिला चाेर गैंग का कहर जारी है। हैबोवाल कलां की गोगी मार्केट स्थित एक बुटीक में खरीददारी के बहाने आई चार महिलाओं का गैंग वहां से नाै सूट चोरी करके ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:10 PM (IST)
लुधियाना में बुटीक से खरीदारी के बहाने दुकान से नाै सूट चुरा ले गई महिला गैंग, कार पर हुई फरार
खरीदारी के बहाने आए चार महिलाओं के गैंग ने किए नाै सूट चोरी। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। हैबोवाल कलां की गोगी मार्केट स्थित एक बुटीक में खरीदारी के बहाने आई चार महिलाओं का गैंग नाै सूट चोरी करके ले गया। पता चलने पर बुटीक की मालकिन ने उनका पीछा भी किया। मगर वह आल्टाे कार पर सवार होकर फरार हो गईं। अब घटना के 20 दिन बाद थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के कंगलवाल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, नशे में हुए झगड़े के बाद दोस्तों ने कर दी थी हत्या

हवलदार गगनदीप सिंह ने बताया कि उक्त केस चूहड़पुर रोड निवासी जसबीर पाल की पत्नी सुमन की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि हैबोवाल कलां की गोगी मार्केट में उनका एसएस फैशन स्टूडियो के नाम से बूटीक तथा कपड़े की दुकान है।

यह भी पढ़ें-Murder In Ludhiana : जगराओं में माेगा के ट्रक ड्राइवर की नाै लाख लूटने के बाद हत्या, सीटी यूनिवर्सिटी के पास वारदात

गत 8 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे उनकी दुकान में चार महिलाएं आईं। सूट देखने के बहाने चारों ने उसे बातों में उलझा लिया और दुकान के काउंटर पर पड़े 8-9 सूट चोरी कर लिए। उनके जाने के बाद सुमन को सूट चोरी होने का पता चला। उसने भाग कर उनका पीछा भी किया। मगर वह आल्टो कार नंबर पीबी30एक्स 0527 पर सवार होकर फरार हो गईं। गगनदीप सिंह ने कहा कि आरटीए दफ्तर की मदद से कार मालिक का पता निकलवाया जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी