वेलकम मानसून गतिविधि में मेंबर्स ने किया एंज्वाय

द वूमेन क्लब उड़ान की तरफ से मंगलवार को ऑनलाइन वेलकम मानूसन गतिविधि का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 02:58 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 02:58 AM (IST)
वेलकम मानसून गतिविधि में मेंबर्स ने किया एंज्वाय
वेलकम मानसून गतिविधि में मेंबर्स ने किया एंज्वाय

जासं, लुधियाना : द वूमेन क्लब उड़ान की तरफ से मंगलवार को ऑनलाइन वेलकम मानूसन गतिविधि का आयोजन किया गया। क्लब की यह गतिविधि पहली वर्षगांठ से संबंधित रही। इसके तहत मेंबर्स को अंब्रेला थीम दिया गया और उन्होंने अंब्रेला के साथ अपनी फोटोज ग्रुप में शेयर की। साथ में एक वीडियो भी भेजा कि उन्हें मानसून क्यों पसंद है।

क्लब की ओर से एक जुलाई तक विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसमें पहला स्थान रजनी बांगिया ने पाया। दूसरे स्थान पर पूजा अग्रवाल और तीसरे स्थान पर सीमा नेवातिया रही। सांत्वना पुरस्कार मोनिका भंडारी को दिया गया। इस मौके पर मेंबर्स ने अंबेसडर्स ऑफ कोरोना वारियर्स के तौर पर भी अपनी फोटोज पोस्ट की जिसमें मास्क पहनने के सही तरीके, हाथों को कैसे व कितने समय तक अच्छे से धोये, के बारे बताया। चेयरपर्सन कोमल अरोड़ा ने कहा कि एक जुलाई तक क्लब रोजाना ऑनलाइन ही गतिविधियां आयोजित करेगा क्योंकि एक जुलाई क्लब की पहली वर्षगांठ हैं।

दरअसल, इस समय कोरोना के कारण लोग एकत्र होने से परहेज कर रहे हैं। क्योंकि सभी को एहतियात बरतना जरूरी है। इसी लिए तो जैसे-जैसे अधिकतर लोग ऑनलाइन होकर कामकाज और बैठकें अटैंड कर रहे हैं। ठीक उसी तरह महानगर में क्लबों की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजन करने शुरू कर दिए गए हैं। कोई ऑनलाइन वेबिनार अयोजित कर किसी विषय पर चर्चा कर रहा है तो कई व्यापार से जुड़ी चीजों पर मंथन कर रहा है। इसी को देखते हुए अब क्लब की सदस्य ऑनलाइन एक-दूसरे के साथ जुड़कर गतिविधियां आयोजित कर उसमें भाग ले रही हैं।

chat bot
आपका साथी