Valentine Day Celebration: लुधियाना के हीरो होम्स में कपल्स ने किया प्यार का इजहार

Valentine Day Celebration वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए सिंधवां कैनाल रोड स्थित हीरो होम्स में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की महिलाएं व कपल्स पहुंचे और कपल्स ने अपने प्यार का इजहार किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:43 PM (IST)
Valentine Day Celebration: लुधियाना के हीरो होम्स में कपल्स ने किया प्यार का इजहार
सिंधवां कैनाल रोड स्थित हीरो होम्स में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लुधियाना, जेएनएन। वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए सिंधवां कैनाल रोड स्थित हीरो होम्स में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की महिलाएं व कपल्स पहुंचे और पूरे जोश से अपने प्यार का इजहार किया व धूमधाम के सीथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें -   Live Ludhiana Local Body Poll 2021: लुधियाना में 68.92 फीसद पाेलिंग; पायल व दोराहा में सबसे ज्यादा वाेटिंग

इस दौरान पूरी सोसायटी को सजाया गया, इस मनमोहक सजावट से पूरा माहौल प्यार के रंग में रंग गया। इसके बाद कई प्रतियोगिताएं कराई गइ और हौसला अफजाई के लिए इनाम भी बांटे गए।  इसके अलावा कपल्स के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जैसे कपल्स गेम्स, बेस्ट कपल्स, बेस्ट ड्रेस इत्यादि। इस दौरान लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

यह भी पढ़ें -   Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में काेराेना से दो की मौत, छह हेल्थ केयर वर्करों सहित 68 पाजिटिव

वहीं सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे, जहां कपल्स ने उस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद किया। आयोजन में आए कपल्स ने कहा कि यह आयोजन बहुत ही खास रहा है। आज का दिन प्यार के इजहार करने का होता है, वैसे तो प्यार पूरी जिंदगी रहता है। लेकिन इस प्यार के दिन को आयोजन के तौर पर मनाया गया। जहां हमने खूब इंजॉय किया और वेलेंटाइन डे की शुभकामना व्यक्ति की।

यह भी पढ़ें -   Ludhiana Murder Case : डिप्रेशन में प्यारा सिंह ने की थी पत्नी व बेटी की हत्या, चिमटे से शरीर जलने के भी मिले निशान

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी