बस्ती जोधेवाल की जनता कालोनी में हौजरी गोदाम से दो महिलाओं ने 22 जैकेट्स की चोरी

राज किशोर ने बताया कि वो कमीशन बेस पर हौजरी का माल खरीदने और बेचने का काम करता है। जनता नगर में ही उसका हौजरी का गोदाम है। बुधवार दोपहर बाद 3.15 बजे उसका वर्कर संजीव कुमार गोदाम में अकेला था।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:30 PM (IST)
बस्ती जोधेवाल की जनता कालोनी में हौजरी गोदाम से दो महिलाओं ने 22 जैकेट्स की चोरी
जनता कालोनी की गली नंबर 4 निवासी राज किशोर शाह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

लुधियाना, जेएनएन। बस्ती जोधेवाल की जनता कालोनी स्थित एक हौजरी गोदाम में घुसी दो महिलाएं वहां से 22 जैकेट्स चोरी करके ले गईं। घटना का पता तब चला, जब छत पर बाथरूम करने के लिए गया वर्कर नीचे वापस लौटा। सूचना मिलने पर पहुंची थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआइ राधे श्याम ने बताया कि उक्त केस जनता कालोनी की गली नंबर 4 निवासी राज किशोर शाह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। राज किशोर ने बताया कि वो कमीशन बेस पर हौजरी का माल खरीदने और बेचने का काम करता है। जनता नगर में ही उसका हौजरी का गोदाम है। बुधवार दोपहर बाद 3.15 बजे उसका वर्कर संजीव कुमार गोदाम में अकेला था। वो गोदाम की छत पर बाथरूम करने के लिए गया था। जब वह नीचे आया तो देखा कि स्टाक में से कुछ जैकेट्स गायब थीं।

चेक करने पर 22 जैकेट्स गायब मिली। उसने बाहर निकल कर पूछताछ की तो पड़ोसी ने बताया कि कुछ समय पहले गोदाम से दो औरतें बाहर निकलीं थी। उनके हाथों में जैकेट्स पकड़ी हुईं थी। राधे श्याम ने कहा कि आरोपित महिलाओं का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी