Loot In Ludhiana: लुधियाना में हथियाराें के बल पर छह हजार की नगदी लूटने करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Loot In Ludhiana शहर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। साइकिल सवार से तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गैंग के दो सदस्यों को थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 02:30 PM (IST)
Loot In Ludhiana: लुधियाना में हथियाराें के बल पर छह हजार की नगदी लूटने करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। Loot In Ludhiana : तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गैंग के दो सदस्यों को थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। बदमाशाें के कब्जे से एक दात तथा लूटा गया साइकिल बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से दो दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान ताजपुर रोड के राम नगर की बिहारी कालोनी निवासी गौतम साहनी तथा विकास साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने ताजपुर रोड के किशोर नगर की गली नंबर 6 निवासी विनय कुमार की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 24 दिसंबर की शाम 7.30 बजे वो ताजपुर रोड से अपने घर की और जा रहा था। जब वह बिहारी कालोनी के पास पहुंचा।

जान से मारने की धमकी दी

इसी दौरान हथियारों से लैस हुए चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपितों ने उसकी जेब से छह हजार रुपये की नकदी तथा उसकी नया साइकिल लूटा और फरार हो गए। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान गौतम व विकास को पकड़ लिया। उनके दोनों साथियों के नाम व पते खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सतबीर सिंह ने कहा कि दोनों के खिलाफ पहले भी एक केस दर्ज है। उनसे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी