लुधियाना में रंजिशन दो दोस्तों पर हमला कर किया घायल, आठ लोगों पर केस दर्ज

लुधियाना में कार सवार दो युवकों पर आठ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उन्हें जान से मारने की धमकिया देते फरार हो गए। पुलिस ने चार अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 02:23 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 02:23 PM (IST)
लुधियाना में रंजिशन दो दोस्तों पर हमला कर किया घायल, आठ लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना में दो दोस्तों पर हमला करने पर आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जासं, लुधियाना। लुधियाना में बीआरएस नगर इलाके में कार सवार दो युवकों पर 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने गांव जवद्दी निवासी अवी ग्रोवर, गांव बद्दोवाल निवासी हसन ग्रेवाल, जश्न ग्रेवाल, गांव रतन निवासी जतिंदर सिंह तथा उनके 4 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया।

एएसआइ उमेश कुमार ने बताया कि उक्त केस गांव रुड़का कलां निवासी कोमलप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 27 जून को वो अपने दोस्त एकमजीत सिंह के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर बीआरएस नगर के जे ब्लाक में कुछ खाने पीने के लिए आया था। जहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों की भीड़ देख कर आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। उमेश कुमार ने बताया कि अरोपितों की गिरफ्तारी कि लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला को फोन पर गाली गलौज कर धमकाया 

लुधियाना। जमीनी विवाद में महिला को फोन पर गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की है। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान न्यू शिवा जी नगर निवासी मनोज धवन के रूप में हुई। पुलिस ने दुगरी फेस-2 निवासी राजेश बाला की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जमीन जायदाद को लेकर आरोपित के साथ उसका कोर्ट में केस चल रहा है।

आरोपित अकसर वो केस वापस लेने के लिए उसके साथ गाली गलौज करता रहता है। 11 फरवरी को उसने अपने मोबाइल फोन से उसके नंबर पर काल करके गाली गलौज किया और केस वापस न लेनेे की सूरत में जान से मारने की धमकियां दीं।

chat bot
आपका साथी