रिपोर्ट आने से पहले ही तीन महिलाओं ने तोड़ दिया दम, सेहत विभाग में हड़कंप

कोरोना वायरस के खौफ के बीच शहर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों में कोरोना वायरस में पाए जाने वाले कुछ लक्षण थे।

By SatpaulEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 09:43 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 09:43 AM (IST)
रिपोर्ट आने से पहले ही तीन महिलाओं ने तोड़ दिया दम, सेहत विभाग में हड़कंप
रिपोर्ट आने से पहले ही तीन महिलाओं ने तोड़ दिया दम, सेहत विभाग में हड़कंप

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना वायरस के खौफ के बीच शहर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों में कोरोना वायरस में पाए जाने वाले कुछ लक्षण थे। महिलाओं को कफ के साथ सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत थी। सेहत विभाग ने तीनों के सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आने से पहले ही तीनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। पहली मौत फोर्टिस अस्पताल में हुई।

बरनाला से इलाज लिए 55 वर्षीय संदिग्ध महिला को 6 अप्रैल को सांस फूलने व चेस्ट पेन की शिकायत होने पर भर्ती करवाया गया था। महिला की मौत के बाद उसके साथ आए रिश्तेदार ने बताया कि महिला को 30 मार्च से ही सांस लेने में शिकायत आ रही थी। तीन अप्रैल को सांस और ज्यादा फूलने लग गई थी, तो फोर्टिस अस्पताल में लेकर आए।

वहीं दूसरी मौत सिविल अस्पताल में हुई। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार की सुबह टिब्बा रोड की रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला को दाखिल करवाया गया था। महिला को कफ, खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था। महिला को बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसने दम तोड़ दिया।

तीसरी मौत सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में हुई। बावा कालोनी निवासी 65 वर्षीय महिला बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भर्ती करवाया गया। महिला के शरीर में ऑक्सीजन लेवल केवल 44 प्रतिशत था, जबकि बीपी व पल्स रेट रिकार्ड नहीं हो रही थी। महिला को तुरंत आक्सीजन दिया गया।

महिला के बेटे ने बताया कि महिला को पांच दिन से कफ और तीन दिन से सांस लेने में शिकायत थी। इस बीच इमरजेंसी स्टाफ की ओर से महिला के सैंपल जांच हेतु लिए गए थे। करीब एक बजे महिला को कार्डियक अरेस्ट हो गया। सिविल अस्पताली में भर्ती करवाए जाने से पहले महिला बस्ती जोधेवाल स्थित सुभाष नगर की गली नंबर पांच स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी