मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट कर घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:28 PM (IST)
मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल
मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट कर घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना टिब्बा पुलिस ने बहादर के रोड स्थित हरप्रीत नगर निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह, कंवलजीत कौर, जीता तथा उनके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। सतपाल ने बताया कि उसकी पड़ोसन हरप्रीत कौर का अपने पति से झगड़ा रहने के कारण वो राहों रोड की इंदिरा कालोनी में रहती है। 30 अगस्त को उसने फोन करके कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। जब वो उसे पैसे देने के लिए इंदिरा कालोनी पहुंचा तो इन लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसके बाल नोचे और धमकियां देते 15 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।

थाना पीएयू पुलिस ने गांव जैनपुर निवासी संदीप सिंह की शिकायत पर सुखचैन सिंह तथा उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 3 सितंबर को वो अपने घर जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपित ने उसे रास्ते में घेर कर उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गाली गलौज करके गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।

थाना डाबा पुलिस ने ग्यासपुरा की सरपंच कालोनी निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले सैलेश उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि सैलेश उसका मकान मालिक है। चार सितंबर को मकान के किराए के लेन देन को लेकर उसने उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख वो धमकियां देते फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी