नटवरलाल दंपत्ति ने लोगों के प्लॉट और कोठियां दिखा सौदा कर ठग लिए 13 लाख

नटवरलाल दंपत्ति ने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करते हुए लोगों के प्लाट और कोठियां दिखा सौदा कर लिया और 13 ब्याने कर उससे 13 लाख रुपये ठग लिए।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 02:03 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:59 PM (IST)
नटवरलाल दंपत्ति ने लोगों के प्लॉट और कोठियां दिखा सौदा कर ठग लिए 13 लाख
नटवरलाल दंपत्ति ने लोगों के प्लॉट और कोठियां दिखा सौदा कर ठग लिए 13 लाख

जासं, लुधियाना: नटवरलाल दंपत्ति ने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करते हुए लोगों के प्लाट और कोठियां दिखा सौदा कर लिया और सौदा करने के बाद 13 ब्याने कर उससे 13 लाख रुपये ठग लिए। पैसे ठगने के बाद दंपत्ति घर छोड़ मौके से फरार हो गया। पीडि़त व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थाना डाबा पुलिस ने इस मामले की जांच की। जिसके बाद आजाद नगर निवासी जोगिंदरपाल सिंह की शिकायत पर मोहल्ला महा सिंह नगर निवासी नवीन शर्मा और उसकी पत्नी रेणू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।

शिकायतकर्ता जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कंपनी से रिटायर्ड होने के बाद उसके पास 13 लाख रुपये थे। पड़ोस में रहने वाले नवीन शर्मा ने कहा कि अगर वह प्रापर्टी का काम करेगा तो उसके काफी पैसे बचेंगे। जिसके बाद जोगिंदर सिंह उसके झांसे में आ गया। नवीन शर्मा और उसकी पत्नी रेणू मिलकर उसे किसी अन्य लोगों के प्लाट और कोठियां दिखाते रहे और उसके साथ सौदा तय करते रहे। जोगिंदर सिंह ने कहा कि इस दौरान आरोपितों ने किसी भी प्लाट और कोठी के कागजात नहीं दिखाए। आरोपितों ने जोगिंदर सिंह के साथ दस प्लाट व तीन कोठियों का सौदा तय कर लिया और उससे कहा कि अगर वह ब्याना कर लेगा तो ब्याने से ही उसे आगे किसी ग्र्राहक से ज्यादा पैसे मिल जाएंगे। इसके चलते जोगिंदर सिंह ने 13 सौदों पर 13 लाख रुपये के ब्याने कर लिए। करीब डेढ़ साल तक जोगिंदर सिंह उनके पीछे घूमता रहा, लेकिन उन्होंने कोई भी पैसे नहीं कमा कर दिए। जब जोगिंदर सिंह ने सभी प्लाट और कोठी के दस्तावेज निकलवाए तो पता चला कि जिनके साथ ब्याना हुआ है, वह तो मालिक ही नहीं हैैं। जोगिंदर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी