अरुण जेतली की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : देतवाल

अरुण जेटली की पहली बरसी पर भाजपा नेताओं ने पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेजर सिंह देतवाल के नेतृत्व में उनको श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 03:50 AM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 03:50 AM (IST)
अरुण जेतली की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : देतवाल
अरुण जेतली की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता : देतवाल

जेएनएन, मुल्लांपुर दाखा : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली बरसी पर भाजपा नेताओं ने पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेजर सिंह देतवाल के नेतृत्व में उनको श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर मेजर सिंह देतवाल ने कहा कि अरुण जेटली जी की देश के प्रति निभाई गई सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में उनका हमेशा अहम स्थान रहा है और पार्टी को बुलंदियों पर ले जाने के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।

जिला लुधियाना देहाती के जरनल सचिव नवदीप सिंह ग्रेवाल, उपप्रधान संजीव ढंड ने कहा कि अरुण जेतली कहनी और कथनी के पूरे थे। वह देश के रक्षा और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए अपनी सेहत की प्रवाह न करते दिन-रात एक किया। पार्टी में उनके प्रति हमेशा सत्कार बना रहेगा। इस मौके पूर्व पार्षद अम्बू राम मुशाल, पूर्व डायरेक्टर भूपिंदर सिंह मुल्लांपुर, सुखवंत सिंह मुल्लांपुर और गगन आदि उपस्थित थे। डॉ. आंबेडकर मिशन सोसायटी ने किया दूलो का समर्थन जागरण संवाददाता, खन्ना : डॉ. आंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान प्रिसिपल जसवंत सिंह मित्तर और महासचिव करमजीत सिंह सिफ्ती ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने पंजाब में शराब माफिया के खिलाफ बिल्कुल ठीक बयानबाजी की है। दूलो एक निधड़क और दलेर नेता हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों और आम लोगों की आवाज उठाई है। पंजाब में नकली शराब से करीब 130 मौतेों हो चुकी हैं। इस मुद्दे पर दूलो के स्टैंड का सोसायटी पूरा समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि दूलो ने कई बार पोस्ट मैट्रिक वजीफे में हुए 400 करोड़ रुपये के घोटाले की भी सीबीआइ जांच कराने की मांग की है। सोसायटी इस मुद्दे पर भी सांसद दूलो का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने जहरीली शराब के आरोपितों को जल्द काबू कर इस मामले में बड़े मगरमच्छों को बेनकाब करने की भी मांग की है।

chat bot
आपका साथी