ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

जीटी रोड के कृपाल नगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 05:25 PM (IST)
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत
ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

जागरण संवाददाता, लुधियाना : जीटी रोड के कृपाल नगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार होने में सफल रहा।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना दरेसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

एएसआइ हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ताजपुर रोड की बिहारी कालोनी निवासी 15 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके बहनोई प्रदीप साहनी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उसने बताया कि शनिवार को उसका साला मोहित कुमार बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड स्थित कृपाल नगर के पास पहुंचा उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी दोनों टांगें कुचली गई थीं।

chat bot
आपका साथी