फिक्की फ्लो सदस्यों को दिए कामयाबी के टिप्स

पिरामिल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन व पदमश्री से सम्मानित महिला उद्यमी डॉ. स्वाति पिरामिल ने बुधवार शाम फिक्की एफएलओ की सदस्यों में जोश भरा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:45 AM (IST)
फिक्की फ्लो सदस्यों को दिए कामयाबी के टिप्स
फिक्की फ्लो सदस्यों को दिए कामयाबी के टिप्स

- पदमश्री डॉ. स्वाति पिरामिल ने सदस्यों में जोश भरा जागरण संवाददाता, लुधियाना : पिरामिल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन व पदमश्री से सम्मानित महिला उद्यमी डॉ. स्वाति पिरामिल ने बुधवार शाम फिक्की एफएलओ की सदस्यों में जोश भरा। उनको पूरे एहतियात के साथ कोविड महामारी से बचाव करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही समझाया कि हर चुनौती अपने साथ संभावनाएं भी लाती है जिन्हें पॉजिटिव ढंग से लेने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने को भी प्रोत्साहित किया।

वह वेबिनार से फिक्की एफएलओ की सदस्यों से जुड़ी थी। इसका आयोजन फिक्की फ्लो लुधियाना की चेयरपर्सन मन्नत कोठारी ने किया था।

डॉ. स्वाति ने कहा कि महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में प्रतिभा से कामयाबी हासिल की है। देश में जहां चीनी माल को दरकिनार किया जा रहा है, वहीं भारतीय कंपनियों को भी खुद को विश्व स्तर पर साबित करने का बेहतरीन अवसर मिला है। इस दिशा में इंडस्ट्री को काम करना होगा।

डॉ. स्वाति ने कहा कि जीवन में कामयाब होने के लिए प्रिसिपल्स व प्लानिग का काफी महत्व है। प्रतिस्पर्धात्मक दौर में कुछ अलग या नया करके ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। इसके लिए क्रिएटिव होकर आगे बढ़ने की जरूरत है, साथ ही पारंपरिक सिद्धांत भी अहम है।

डॉ. स्वाति ने कहा कि कोविड ने कल्चर को बदल दिया है। अब फिजिकल डिस्टेंसिग, मास्क, सैनिटाइजर जीवन का हिस्सा बन गया है। वहीं कोविड में चार तरह के क्राइसिस आए हैं, हेल्थ, मोरल, फाइनांशियल व लीडरशिप। इन सब चुनौतियों के बीच खुद को परिपक्त रखना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी