खन्ना में कुत्ते ने 24 घंटे में 16 लोगों को काटा, दो पटियाला रेफर

खन्ना में एक कुत्ते ने 24 घंटे के बीच 16 लोगों को बुरी तरह काट खाया है। इनमें बच्चे बुजुर्ग भी शामिल हैं। हालात यह हैं कि उक्त कुत्ता अब भी इलाके में घूम रहा है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 01:17 AM (IST)
खन्ना में कुत्ते ने 24 घंटे में 16 लोगों को काटा, दो पटियाला रेफर
खन्ना में कुत्ते ने 24 घंटे में 16 लोगों को काटा, दो पटियाला रेफर

जागरण संवाददाता, खन्ना

खन्ना में एक कुत्ते ने 24 घंटे के बीच 16 लोगों को बुरी तरह काट खाया है। इनमें बच्चे, बुजुर्ग भी शामिल हैं। हालात यह हैं कि उक्त कुत्ता अब भी इलाके में घूम रहा है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। कुत्ते के शिकार बने कुछ लोगों को गहरे घाव होने के चलते पटियाला रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को एक कुत्ते ने सबसे पहले करतार नगर इलाके में एक बुजुर्ग बाला रानी को अपना शिकार बनाया। कुत्ते के हमले से बुजुर्ग के माथे और बाजू पर गहरे घाव बन गए। इसके बाद उसने वहां से गुजर रहे रघबीर सिंह और सुरिदर कुमार सोफत की भी बाजू पर काट दिया। कुत्ते का आतंक शनिवार को भी जारी रहा और उसने करतार नगर से सटी भगत सिंह कालोनी व कृष्णा नगर इलाकों में भी लोगों को काट लिया। कुत्ते को पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने पीछा भी किया लेकिन बारिश के चलते वह लोगों के हाथ नहीं आया। ऐसे में देर शाम तक इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये लोग हुए कुत्त के शिकार

सिविल अस्पताल खन्ना से प्राप्त जानकारी अनुसार कुत्त के काटने से हुए घायलों में करनबीर सिंह, रजमान, जसविदर सिंह, रघुबीर सिंह, जसबीर सिंह, लखबीर सिंह, हरिदर सिंह, भोतिक, सुरिदर कुमार सोफ्त, राम चंद्र, जसविदंर सिंह, शिवम कुमार, जशन, बाला रानी, लखबीर सिंह, हरिदर सिंह शामिल हैं। इनमें से लखबीर सिंह और हरिदर सिंह को पटियाला के राजिदरा अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से शिवम 11 साल, करनवीर सिंह 13 साल और जसविदर 14 साल का है।

वाईल्ड लाईफ विभाग से किया है संपर्क : नीनू

वार्ड 18 के पार्षद हरदीप सिंह नीनू ने बताया कि उन्होंने नगर कौंसिल के दमकल विभाग के साथ अन्य विभागों को सूचित किया है। अपने कुछ साथियों के साथ कुत्ते की तलाश भी की लेकिन देर रात तक जारी बारिश के चलते उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने वाईल्ड लाइफ में भी फोन किया जिन्होंने रविवार सुबह पिजरा लेकर पहुंचने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी