Smuggling In Ludhiana: पुलिस का नशा तस्कराें पर शिकंजा, हेराेइन व गांजे के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार

Smuggling In Ludhiana शहर में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रही है। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से हेराेइन तथा गांजा बरामद किया है।

By Rajan Kumar Edited By: Publish:Wed, 30 Nov 2022 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2022 11:15 AM (IST)
Smuggling In Ludhiana: पुलिस का नशा तस्कराें पर शिकंजा, हेराेइन व गांजे के साथ महिला समेत 4 गिरफ्तार
Smuggling In Ludhiana: लुधियाना पुलिस ने नशा तस्कर किए तस्कर। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Smuggling In Ludhiana: नशा तस्कराें के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत 24 घंटाें के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से हेराेइन तथा गांजा बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उपकार नगर के दशहरा ग्राउंड इलाके में दबिश देकर महिला समेत दो लोगों को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान हैबोवाल सिविल सिटी की बाजवा कालोनी में गली नंबर 1 निवासी ट्विंकल ठाकुर तथा किरण के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने गश्त के दौरान कबीर नगर की गली नंबर 11/3 के पास शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे से 50 ग्राम हरोइन बरामद हुई। एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कबीर नगर की गली नंबर 11/3 निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है।

थाना डिविजन नंबर 2 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लेबर कालोनी कट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ बलौर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जनकपुरी की गली नंबर 9 निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई।

थाना डेहलों पुलिस ने गांव साया कलां बाईपास कट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार को 10 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। एएसआइ भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गिल गांव डेयरी के पास रहने वाले गोपी सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना की जिम संचालक पूनम बनीं लावारिस लाशों की ‘वारिस’, अब तक किए 100 से अधिक के अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: पंजाब में सर्दी का सितम, जालंधर रहा सबसे ठंडा; 5.5 डिग्री पर आया न्यूनतम तापमान

chat bot
आपका साथी