Ludhiana Today 9th November 2021 : लुधियाना में सिख संगठनों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना में सिख संगठनों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन व जाम सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा। बता दें कि गुरु श्री गुरुनानक देव जी के संबंध में अपशब्दों का उपयोग करने के आरोपित अनिल अरोड़ा को अब तक पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 06:34 AM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 06:34 AM (IST)
Ludhiana Today 9th November 2021 : लुधियाना में सिख संगठनों का प्रदर्शन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज सुबह 10 बजे सिख संगठन प्रदर्शन करेंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 9 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

सिख संगठनों का प्रदर्शन

शहर में निकलने से पहले देख लें कि कहीं जाम तो नहीं लगा हुआ है। सिख संगठनों की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन व जाम सुबह 10 बजे से लगाया जाएगा। सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी के संबंध में अपशब्दों का उपयोग करने के आरोपित अनिल अरोड़ा को अब तक पुलिस गिरफ्तार करने में असफल रही है। ऐसे में सिख संगठन कल फिर शहर के अलग-अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। समराला चौक में जाम भी लग सकता है।

उद्यमियों का धरना

स्टील की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूसीपीएमए में उद्यमियों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मंगलवार को उद्यमी दोपहर 12.00 बजे से मौन व्रत रखेंगे।

बास्केटबाल मैच

गुरुनानक स्टेडियम में पंजाब ओपन 3-3 बास्केटबाल के मैच दोपहर 4.00 बजे से होंगे, जिसमें पंजाब भर से पुरुषों व महिलाओं की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमें हजारों रुपये के नकद इनामों से मालामाल होंगी। उधर, फिक्की फ्लो का हायत रिजेंसी में कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे होगा। जबकि प्री वर्ल्ड लेडीज क्लब का निर्वाणा क्लब में कार्यक्रम किसमें कितना है दम दोपहर 1.30 बजे से होगा, जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी।

जैन स्थानक में कार्यक्रम

जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम जारी है। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस चातुर्मास पर प्रार्थना सभा सुबह 8.30 बजे होगी, जबकि तेरापंथ भवन में विशेष चातुर्मास सभा सुबह 9.00 बजे से होगी। इस मौके पर जैन मुनि विशेष तौर पर पहुंचेंगे।

पटियाला में यह रहेगा खास

टीकाकरण कैंप

राजिंदरा अस्पताल, डीएमडब्ल्यू अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल में कोविड टीकाकरण कैंप सुबह नौ बजे

धरना

कोरोना वालंटियर व एनएसक्यूएफ टीचरों का गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के समक्ष धरना सुबह नौ बजे

संकीर्तन

शिव सेना हंिदूुस्तान द्वारा मंदिर श्री काली देवी में श्री हनुमान चालीसा पाठ व संकीर्तन शाम पांच बजे से।

chat bot
आपका साथी