स्कूटर मैकेनिक ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

दुगरी रोड स्थित अरोमा मार्केट में स्कूटर मैकेनिक ने दुकान में फंदा लगा लिया। रविवार शाम उसका शव दुकान में पंखे से लटकता मिला।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 09:31 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 09:31 AM (IST)
स्कूटर मैकेनिक ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट
स्कूटर मैकेनिक ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट

जेएनएन, लुधियाना। दुगरी रोड स्थित अरोमा मार्केट में स्कूटर मैकेनिक ने दुकान में फंदा लगा लिया। रविवार शाम उसका शव दुकान में पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। उसका पोस्टमार्टम सोमवार कराया जाएगा। सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मॉडल टाउन एक्सटेंशन 313-बी निवासी सुरिंदर सिंह (65) के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी पैंट की जेब में से सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ उसे आत्महत्या को विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया। उक्त केस मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।

अपने बयान में उसने बताया कि उसके पिता को उक्त 6 लोगों से करीब 35 लाख रुपये लेने थे। मगर वो लोग पैसे देने को लेकर आना कानी करते आ रहे थे। जिसके चलते उसके पिता मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे। रविवार वो दुकान पर आए। शाम करीब पांच बजे जब पड़ोसी दुकानदार उनकी दुकान पर गया तो उसने अंदर उसके पिता का शव पंखे से लटकता देख शोर मचाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान सोनू, उसकी पत्नी, साला रिंपी, एक अन्य महिला सुजाता नंदा, जनरैल सिंह तथा सतनाम सिह के रूप में हुई।

पुलिस को दिए बयान में हरप्रीत ने बताया कि उसके पिता ने सोनू, उसकी पत्नी तथा साले से 15 लाख, सुजाता नंदा से 6 लाख, जरनैल सिंह से 7.5 लाख तथा सतनाम सिंह से 6.75 लाख रुपये लेने थे। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी