प्रवचनों से भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेगा संत समाज : बवेजा

महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की तरफ से महाशिवरात्रि के अवसर पर अध्यक्ष चेतन बवेजा के नेतृत्व में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 16वां विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 07:30 PM (IST)
प्रवचनों से भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेगा संत समाज : बवेजा
प्रवचनों से भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेगा संत समाज : बवेजा

संस, लुधियाना : महादेव सेवा दल विधानसभा पूर्वी सेक्टर-32 की तरफ से महाशिवरात्रि के अवसर पर अध्यक्ष चेतन बवेजा के नेतृत्व में 11 मार्च को चहलां स्थित मुक्तेश्वर मुक्ति धाम में 16वां विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें संत-महापुरुष विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ जागरण का शुभांरभ करवाएंगे व शिव भक्तों को भगवान भोलेनाथ की महिमा का प्रवचनों के माध्यम से बखान करेंगे। उपरोक्त जानकारी महादोव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा ने जागरण का निमंत्रण महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज, संगला वाला शिवाला के मंहत नारायण पुरी, दिनेश पुरी, गुरुदेव आनंद अत्री, स्वामी देवदत देवी, बाबा मीना शाह देने के बाद दी। उन्होंने बताया कि विशाल जागरण में भोले की बरात के माध्यम से विधानसभा पूर्वी से हजारों महिलाएं लघु यात्राएं लेकर शामिल होंगी। जतिंद्र दुग्गल, पंकज गिल्होत्रा, राज कुमार गुप्ता, बन्नी बवेजा ने बताया कि जागरण में बाल सेना व महिला संकीर्तन मंडल की ओर से शिव चालीसा का पाठ किया जाएगा। जागरण की सूचना जन जन तक पहुंचाने के लिए जल्द शहर के कोने-कोने में सूचना केंद्र खोले जाएंगे। अजय अरोड़ा, कर्ण अग्रवाल, बलदेव भोला, विवेक रावला, सुरेश खन्ना, प्रदीप मितल, सुभाष शर्मा, योगेश सैणी, तरुण कुमार, सतीश शर्मा, वासू गर्ग, राजीव महाजन, सुरिंद्र बावा ने कहा कि देशभर से आने वाले संत महापुरुषों व शिव भक्तों के लिए मंदिर परिसर में ठहरने की विशेष व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी