पुष्प वर्षा कर संगत ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन सजाया गया जिसका लोगों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:33 AM (IST)
पुष्प वर्षा कर संगत ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
पुष्प वर्षा कर संगत ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

संवाद सहयोगी, जगराओं :

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर की सभी जत्थेबंदियां, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, खालसा परिवार, शताब्दी कमेटी द्वारा शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई गुरचरन सिंह ग्रेवाल के प्रयास और सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा से वीरवार को नगर कीर्तन सजाए गए।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई गुरचरन सिंह ग्रेवाल ने श्रद्धा के साथ अति सुंदर ढंग से सजाई गई पालकी में सुशोभित किया। सिख संगत ने गुरु साहिब पर फूलों की बरसात की। तहसील रोड पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ। इस दौरान शहर के मुख्य विभिन्न स्थानों पर मंच सजाए गए और कीर्तन दरबार सजाए गए। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में गुर संगतों ने विभिन्न स्वागती गेट तैयार किए। शहर को रोशनी से सजाया गया। विभिन्न पड़ाव में होते हुए नगर कीर्तन देर रात संपूर्ण हुए।

गुरु साहिब का आशीर्वाद हासिल करने के लिए पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, पूर्व विधायक एसआर कलेर, भाग सिंह मल्ला, पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह मलक, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर, ब्लॉक कांग्रेस जगराओं के प्रधान रविदर कुमार सभ्रवाल, पूर्व पार्षद अमर नाथ कल्याण, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैद नसीब चंद, ब्लॉक समिति सदस्य तेजिदर सिंह नन्नी के अलावा गुरुद्वारा गोबिदपुरा के प्रधान जत्थेदार प्रताप सिंह, गुरुद्वारा मोरीगेट के प्रधान प्रिंसिपल चरनजीत सिंह भंडारी, गुरुद्वारा भजनगढ़ साहिब के प्रधान गुरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा गुरु रामदास साहिब के प्रबंधक जतिदर सिंह, प्रिथिपाल सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रबंधक भुपिदर सिंह, गुरदीप सिंह, सरवन सिंह, जसवंत सिंह, गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी के प्रबंधक प्रो. महिदर सिंह, गुरमति नाम सेवा सोसाइटी से सुखविदर सिंह, युवा अकाली नेता दीपइंदर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी