11 महिलाओं को पछाड़ रूमाणी बनी मिसेज पंजाबण लुधियाना

11 महिलाओं को पछाड़ रूमाणी मिसेज पंजाबण लुधियाना बन गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:45 AM (IST)
11 महिलाओं को पछाड़ रूमाणी बनी मिसेज पंजाबण लुधियाना
11 महिलाओं को पछाड़ रूमाणी बनी मिसेज पंजाबण लुधियाना

जासं, लुधियाना : रूमाणी भुटानी ने अपनी अदाओं और पंजाबी कल्चर की बदौलत यहां आयोजित मिसेज पंजाबण के लुधियाना ऑडिशन में मिसेज पंजाबण लुधियाना बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाली 12 महिलाओं में श्रेष्ठ बनने के कारण रूमाणी को ताज पहनाया गया। 9 टू 9 इंटरटेनमेंट की ओर से होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित लुधियाना ऑडिशन में 45 प्रतिभागी महिलाएं जब अपनी अदाओं के जलवे बिखेरते हुए रैंप पर पहुंचीं तो यह जज कर पाना मुश्किल था कि इनमें नंबर वन कौन होगी। आखिरकार जज मशहूर अदाकारा साजिया सेठी, मॉडल व एक्टर गौरव नागपाल, मिसेज पंजाबण-2017 ओबराय, मिसेज लुधियाना-2018 जसलीन मलिक, म्यूजिक व डांस इंस्ट्रक्टर हरप्रीत कौर ने इन प्रतिभागियों में रूमाणी को विजेता घोषित किया। इस तरह अलग-अलग शहरों से विजेता घोषित होंगे। फिर उन विनर महिलाओं के बीच भी ग्रैंड फिनाले होगा। बता दें कि शहर की महिलाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कई संस्थाओं की ओर से महिलाओं के टैलेंट को मंच प्रदान करने के लिए कार्यक्रम करवाए जाते हैं। उसी के तहत यह प्रतियोगिता भी पंजाबीयत से जोड़े रखने के लिए व महिलाओं को अच्छा मंच प्रदान करने के लिए करवाई जा रही है। अगला ऑडिशन 21 को जालंधर में

कंपनी के डायरेक्टर परमिदर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम करवाने का मकसद पंजाबियों को उनकी अलग पहचान बनाए व संस्कृति से जोड़े रखना है। इस प्रोग्राम के जरिए महिलाओं को पंजाब, पंजाबियत और पंजाबी कल्चर से जोड़कर आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देनी है। उन्होंने बताया कि अगला ऑडिशन जालंधर में 21 जुलाई को होगा।

chat bot
आपका साथी