जमानत पर छूटते ही दिया लूट की 15 वारदातों को अंजाम, तीन गिरफ्तार Ludhiana News

19 दिन पहले जमानत पर छूटने वाले एक लुटेरे ने दो साथियों को साथ मिलकर 15 वारदातों को अंजाम दे दिया। पुलिस ने गैंग के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 10:22 AM (IST)
जमानत पर छूटते ही दिया लूट की 15 वारदातों को अंजाम, तीन गिरफ्तार Ludhiana News
जमानत पर छूटते ही दिया लूट की 15 वारदातों को अंजाम, तीन गिरफ्तार Ludhiana News

जेएनएन, लुधियाना। सेंट्रल जेल से 19 दिन पहले जमानत पर छूटने वाले एक लुटेरे ने दो साथियों को साथ मिलकर 15 वारदातों को अंजाम दे दिया। थाना साहनेवाल पुलिस ने गैंग के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गैंग के सरगना की पहचान ग्यासपुरा निवासी रविंदर कुमार के रुप में हुई है, जबकि उसके दो साथियों की पहचान मक्कड़ कॉलोनी निवासी सुमन कुमार और ग्यासपुरा निवासी संदीप राय के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड हासिल कर अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी।

थाना साहनेवाल में तैनात जांच अधिकारी बलबीर सिंह के मुताबिक गैंग के सरगना रविंदर सिंह के खिलाफ झपटमारी के पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। 19 दिन पहले जमानत पर छूटने के बाद रविंदर सिंह ने अपना नया गैंग तैयार किया। जिसमें सुमन कुमार और संदीप को साथ मिला लिया। उसके बाद तीनों मोटर साइकिल पर सवार होकर सुनसान जगहों पर चले जाते थे और हथियारों के बल पर राहगिरों से लूटपाट करते थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने माना कि उन्होंने अभी तक 15 के करीब वारदातों को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी