Punjab Weather Update: अंतरराष्ट्रीय याेग दिवस पर लुधियाना सहित कई जिलाें में जमकर बारिश, जानिए कैसा रहेगा 2 दिन माैसम

Punjab Weather Latest Update News राज्य के कई शहराें में सुबह चार से पांच बजे तक जोरदार बारिश से माैसम सुहाना हाे गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2022 09:48 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2022 01:47 PM (IST)
Punjab Weather Update: अंतरराष्ट्रीय याेग दिवस पर लुधियाना सहित कई जिलाें में जमकर बारिश, जानिए कैसा रहेगा 2 दिन माैसम
Punjab Weather Update Today पंजाब के कई शहराें में बारिश। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: अंतरराष्ट्रीय याेग दिवस पर पंजाब के कई जिलों में मंगलवार को तेज हवाओं के बीच भारी बारिश हुई। लुधियाना जालंधर, फरीदकाेट सहित कई शहराें में दिन भर बारिश हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चंडीगढ़ में 40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि दिन का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पटियाला में एक मिलीमीटर, रोपड़ में चार मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह मोगा, जालंधर व लुधियाना में भी 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने, हलकी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वीरवार से कई जिलों में मौसम साफ हो जाएगा। पहाड़ी इलाकों के साथ लगते जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। उसके बाद से पूरे पंजाब में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिर्वसिटी के क्षेत्रीय कार्यालय फरीदकोट के मौसम विज्ञानी डा. सुधीर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में बारिश का जो मौसम बना हुआ है, यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में 30 जून तक मानसून के सक्रिय होने की आशा है, यह प्री मानसून की धमाकेदार बारिश है।

लुधियाना मे एक घंटे जोरदार बारिश

मंगलवार सुबह चार से पांच बजे जोरदार बारिश हुई। तर्ज हवाओं के बीच हुई बारिश से मौसम एकदम से ठंडा हो गया। सुबह-सुबह ठिठुरन महसूस हो रही थी। आठ बजे पारा महज 17 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि बारिश बंद होने के बाद भी मौसम का मिजाज ठंडा बना हुआ है। अभी भी तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिन में बादल डटे रहेंगे।

दोपहर में बारिश के भी आसार हैं। हालांकि कल से मौसम साफ हो जाएगा। यह बारिश फसलाें के लिए काफी फायदेमंद है। आने वाले दिनाें में माैसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई जिलाें में बारिश हाेने से तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें-International Yoga Day 2022: लुधियाना में याेग काे लेकर लाेगाें में दिखा उत्साह, सुबह से ही शिविराें में उमड़ी भीड़

chat bot
आपका साथी