Punjab Weather Update: पंजाब में अभी दो दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, 16 मई को बूंदाबांदी के आसार

Punjab Weather Update 16 मई से हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में बूंदाबांदी व तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसका असर 18 मई तक रहेगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 14 May 2022 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 14 May 2022 10:17 AM (IST)
Punjab Weather Update: पंजाब में अभी दो दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, 16 मई को बूंदाबांदी के आसार
पंजाब में 16 मई को बारिश की संभावना। (सांकेतिक)

जासं, लुधियाना/चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में इन दिनों लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी लू की वजह से पंजाब के कई शहरों में दिन का तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पंजाब में सबसे अधिक था। वहीं मुक्तसर में 44.9, पटियाला में 44.2, फरीदकोट में 43.4, फिरोजपुर में 43.2, बरनाला में 43.5, अमृतसर में 42.8, होशियारपुर में 42.4 व जालंधर में 41.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार 15 मई तक पंजाब में लू चलती चलेगी।

जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचेगा मानसून

16 मई से हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में बूंदाबांदी व तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसका असर 18 मई तक रहेगा।मौसम विभाग ने पंजाब में जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून के पंजाब पहुंचने की संभावना जताई है। आम तौर पर यह जुलाई में ही दस्तक देता है। तय समय से पहले मानसून आने से धान की रोपाई में फायदा होगा।

लुधियाना में सुबह पारा 25 डिग्री सेल्सियस पर आया

शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप थम नही रहा। चार दिनों से लू के थपेड़ों ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। सुबह ही तपिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है। दोपहर होते होते सड़को से लेकर बाजार सुनसान हो रहे हैं। शनिवार को भी मौसम के तेवर तल्ख रहे।सुबह आठ बजे पारा 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा। धूप इतनी तेज थी कि कुछ देर भी खड़ा होने में घबराहट महसूस हो रही थी। वहीं हवा भी नही चल रही थी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ की माने तो आज भी शहर में भयंकर लू चलेगी। दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक शहर तंदूर की तरह तपेगा। पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ऐसे में इस दौरान लोगो को घरों और दफ्तरों से निकलने से बचना चाहिए। क्योंकिं हीट स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी