Punjab Street Food: स्वाद से भरपूर स्पेशल ड्राई फ्रूट आइसक्रीम खानी है ताे आइए लुधियाना, लाजवाब स्वाद के दीवाने हैं लोग

Punjab Street Food लुधियाना में बसंत कुल्फी का स्वाद काफी निराला है। राजिंदर सिंह बताते हैं कि उनके पिता ने यह दुकान शुरू की थी। पिता की राजनीति में भी रुचि थी इसलिए उन्हें भी दुकान पर हाथ बंटाने के लिए आना पड़ा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Sep 2022 08:47 AM (IST) Updated:Sun, 18 Sep 2022 08:47 AM (IST)
Punjab Street Food: स्वाद से भरपूर स्पेशल ड्राई फ्रूट आइसक्रीम खानी है ताे आइए लुधियाना, लाजवाब स्वाद के दीवाने हैं लोग
Punjab Street Food: बसंत आइसक्रीम के मालिक राजेंद्र सिंह बसंत। (जागरण)

कुलदीप काला, लुधियाना। Punjab Street Food: 70 साल पहले लुधियाना के फील्डगंज इलाके में खुली लाल सिंह कुल्फी की दुकान आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 1952 में शुरू हुआ यह सफर आज न केवल लुधियाना बल्कि पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों में आइसक्रीम पार्लर के रूप में एक ब्रांड बनकर उभरा। वर्ष 1952 में लुधियाना के फील्डगंज में छोटी सी दुकान से स्टिक वाली कुल्फी की शुरुआत हुई थी। दुकान का नाम था लाल सिंह की कुल्फी। अब यह आइसक्रीम पार्लर की चेन के रूप में विख्यात हो गया है।

राजिंदर सिंह बताते हैं कि उनके पिता ने यह दुकान शुरू की थी। पिता की राजनीति में भी रुचि थी, इसलिए उन्हें भी दुकान पर हाथ बंटाने के लिए आना पड़ा। पिता जी ने उनके कारोबारी जुनून को देखते हुए जालंधर से आइसक्रीम बनाने वाली मशीनें खरीद कर दी। तब दुकान का नाम रख दिया गया बसंत आइक्रीम, जोकि आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

1985 में बसंत रेस्टोरेंट की चेन भी की थी शुरू

बसंत आइसक्रीम ने आज लुधियाना से आगे बढ़कर पंजाब भर में नाम बनाने के बाद हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में भी आइसक्रीम पार्लर खोल रखे हैं। सिर्फ खोए वाली कुल्फी से शुरुआत की और आज आइसक्रीम में सभी तरह की आइसक्रीम जैसे स्पेशल ड्राई फ्रूट आइस क्रीम स्ट्राबरी, वनीला, बटरस्काच, मैंगो चोकोबार और कई फ्लेवर उपलब्ध हैं। आज भी स्टिक वाली कुल्फी का टेस्ट 70 साल पुराना ही है। तभी तो लोग बसंत की कुल्फी खाने चले आते हैं। वर्ष 1985 में बसंत रेस्टोरेंट की चेन भी शुरू की गई, जिसे फील्ड गंज की दुकान से ही शुरू किया गया और आज लुधियाना में ही दस के करीब रेस्टोरेंट हैं।

यह भी पढ़ें-Chandigarh Girls Hostel MMS Scandal : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रा ने 60 लड़कियों की नहाते वक्त वीडियो बना की वायरल, 8 ने किया आत्महत्या का प्रयास

chat bot
आपका साथी