'पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा...', SAD चीफ सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय पार्टियों को बताया ईस्ट इंडिया कंपनी

Punjab Politics शिरोमणि अकाली दल (SAD) के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रीय पार्टियों को ईस्ट इंडिया कंपनी बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल की एक ही मंशा है पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा जाए। सेवा करने के लिए नहीं आते। बादल ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का एकमात्र क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल है जो पंजाब की रक्षा कर सकता है।

By Bhupender Singh Bhatia Edited By: Prince Sharma Publish:Fri, 05 Apr 2024 09:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2024 09:03 AM (IST)
'पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा...', SAD चीफ सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय पार्टियों को बताया ईस्ट इंडिया कंपनी
SAD चीफ सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय पार्टियों को बताया ईस्ट इंडिया कंपनी

HighLights

  • शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय पार्टियों पर टिप्पणी की
  • सुखबीर ने कहा, पंजाब का खजाना लूट उसी तरह से चले जाएंगे जैसे ईस्ट इंडिया कंपनियां गईं
  • एक सप्ताह में शिअद के उम्मीदवारों की होगी घोषणा

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Politics: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल ने राष्ट्रीय दलों को ईस्ट इंडिया कंपनी करार दिया। बादल ने कहा कि राष्ट्रीय दल की एक ही मंशा है, पंजाब पर कब्जा कर हर तरह से लूटा जाए। सेवा करने के लिए नहीं आते।

आजादी से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी देश विकास के लिए नहीं आई थी, बल्कि खजाना खाली करने के लिए आई थी। यह राजनीतिक दल भी उसी तरह पंजाब को लूटने के बाद लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का एकमात्र क्षेत्रीय दल शिरोमणि अकाली दल है, जो पंजाब की रक्षा कर सकता है।

सुखबीर वीरवार को शिअद के नाराज पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के निवास पर उन्हें मनाने पहुंचे थे। शिअद उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी पर सुखबीर ने कहा कि अगले सप्ताह तक सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

सुखबीर ने दावा किया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जिन सीटों के उम्मीदवार घोषित नहीं किए, वहां दोनोें एकसाथ लड़ेंगे। उनका कहना था कि पंजाब के बाहर मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेसियों के गले मिलते हैं और पंजाब में उन्हें बुरा भला कहते हैं, जबकि अंदर से दोनों मिले हैं।

शराब घोटाले पर भी बोले सुखबीर

सुखबीर ने दावा किया कि दिल्ली से बड़ा शराब घोटाला पंजाब में हुआ है और इसके आर्टिटेक भी वहीं हैं, जिन्होंने दिल्ली में बनाया था। जिन कंपनियों को दिल्ली में ठेका दिया, उन्हें को पंजाब में दिया। वही पालिसियां यहां लागू की। भगवंत मान भी इस घेरे में फंसेंगे। मान को डर है कि केजरीवाल की तरह उन्हें अंदर न कर दिया जाए। अब हालत यह है कि दिल्ली से जो आदेश आता है, उसका अनुपालन करवा देते हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: SAD चीफ सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा, तरनतारन से भरी हुंकार; आप के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा में शामिल होने वाले लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह तो भाजपा पर हैरान हैं कि ऐसे लोगों को ले रहे हैं। जिसे लुधियाना में लोग पूछते नहीं थे और सबक सिखाने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे। भाजपा को भी इसका पता लग जाएगा।

1984 के दंगों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

दिल्ली में बैठे नेताओं को यह नहीं जानकारी होती कि पंजाब में इस शख्स की क्या कद्र है। राष्ट्रीय दल अपने लोकल लीडरशिप को भी नहीं पूछती कि इन्हें लेना है या नहीं। बिट्टू तो दोमुंह बात करने वाला निकला। एक समय सोनिया गांधी और कांग्रेस का गुणगान करते नहीं थक रहा था, वहीं अब 1984 दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताकर वोट बटोरने का प्रयास कर रहा है। पंजाब के लोग इतने बेवकूफ नहीं है, जो उनकी बातों में आ जाएंगे।

बादल के पुराने साथी गरचा लौटे

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बड़े बादल साहब की पूरी जिंदगी के साथी जगदीश सिंह गरचा, उनका परिवार और उनके साथी आज शिअद में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बादल साहब से जगदीश गरचा का उस समय का साथ है, जब सुबह वह घर से निकलते थे तो डर लगता था कि रात को सकुशल लौटेंगे या नहीं।

वह अपनी जान हथेली पर रख बादल साहब के साथ कार में बैठते थे। किसी कारण से वह अपने से अलग हुए, लेकिन उन्हें दिल से खुशी है कि सारा परिवार इकट्ठा हुआ है। पंजाब को बचाने के लिए सभी शिकवे मिटा कर एकत्रित होना समय की मांग है।

यह भी पढ़ें- पंजाब बचाओ यात्रा: रूठों को मनाने, पुरानों को रिझाने... आज फतेहगढ़ साहिब आ रहे हैं सुखबीर बादल

chat bot
आपका साथी