सरकार ने दी नगर निगम को हिदायत, विकास कार्यों के लिए न लगाएं टेंडर Ludhiana News

पंजाब सरकार की तरफ से नगर निगम को एक पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि फिलहाल विकास कार्यों के टेंडर न लगाए जाएं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 08:38 AM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 08:38 AM (IST)
सरकार ने दी नगर निगम को हिदायत, विकास कार्यों के लिए न लगाएं टेंडर Ludhiana News
सरकार ने दी नगर निगम को हिदायत, विकास कार्यों के लिए न लगाएं टेंडर Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम को राज्य सरकार से फंड मिलने की आस थी लेकिन राज्य सरकार ने भी निगम की इस आस को तोड़ दिया। राज्य सरकार की तरफ से नगर निगम को एक पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि फिलहाल विकास कार्यों के टेंडर न लगाए जाएं। क्योंकि निगम भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और राज्य सरकार के पास भी फंड नहीं है जोकि इन विकास कार्यों के लिए सरकार दे सके। नगर निगम कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ ने भी सरकार की तरफ से पत्र मिलने की पुष्टि की है।

पार्षद मेयर बलकार सिंह संधू पर लगातार विकास कार्य करवाने का दबाव डाल रहे थे, जिसकी वजह से मेयर भी पार्षदों की तरफ से तैयार किए गए एस्टीमेट एफएंडसीसी में पास करके टेंडर लगवा रहे थे। ठेकेदार इस आस में टेंडर ले रहे थे कि उन्हें इसी बहाने पुराना बकाया मिल जाएगा।

निगम के पास कर्मचारियों का वेतन देने के लिए भी नहीं है फंड

सरकार के इस पत्र के बाद शहर में होने वाले विकास कार्यों पर विराम लग जाएगा। नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को वेतन तक देने के लिए फंड नहीं है। बताया जा रहा है कि इस माह अभी तक कई कर्मचारियों व अफसरों को निगम ने वेतन नहीं दिया है। निगम के पास जैसे-जैसे फंड आ रहा है वैसे वैसे कर्मचारियों का वेतन रिलीज किया जा रहा है।

नगर पर ठेकेदारों का 100 करोड़ बकाया

नगर निगम पर ठेकेदारों का पहले से ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। नगर निगम की वित्तीय हालत को देखकर सरकार ने निगम को नए टेंडर न लगाने को कहा है। बताया जा रहा है कि जो टेंडर निगम की तरफ से जारी किए गए हैं उन पर फिलहाल रोक नहीं लगी है। लेकिन ठेकेदार भी अब टेंडर लेने को तैयार नहीं होंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी