प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार फेल : सिंगल

भारतीय जनता पार्टी के जिला लुधियाना के किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू की शनिवार रात मालेरकोटला अहमदगढ़ के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Dec 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Dec 2021 09:31 PM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार फेल : सिंगल
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार फेल : सिंगल

जासं, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के जिला लुधियाना के किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू की शनिवार रात मालेरकोटला अहमदगढ़ के बीच रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। आए दिन कत्ल व लूट की वारदातें सामने आ रहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में बढ़ते अपराध के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। पंजाब में लूट की घटनाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना में बम ब्लास्ट और अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू का बेरहमी के साथ कत्ल करना ये दर्शाता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब सरकार का ध्यान सियासी रंजिशों की तरफ ज्यादा है कानून व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के गृह मंत्री रंधावा और मुख्यमंत्री चन्नी राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने में बुरी तरह विफल हो रहे हैं। उन्हें राज्य की आंतरिक कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है,जिसे वह पूरा करने में विफल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी