पंजाब मुक्ति मोर्चा राज्य में सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव, कल लुधियाना में कई पार्टियां होंगी एकजुट

Punjab Assembly Election 2022 राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन बावा ने कहा कि कई दशकों से दुकानदार व्यापारी छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगपति जो पिछले 75 सालों से सरकार की लूट नीतियों का शिकार हो रहे है। बार बार नया टैक्स लगाकर परेशान किया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Dec 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sun, 19 Dec 2021 01:17 PM (IST)
पंजाब मुक्ति मोर्चा राज्य में सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव, कल लुधियाना में कई पार्टियां होंगी एकजुट
पंजाब में मुक्ति माेर्चा ने बढ़ाई सरगर्मी। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। Punjab Assembly Election 2022 हर पार्टी से खफा और पंजाब के विकास के नाम पर होने वाली घोषणाओं को अमल में न लाने पर व्यापारियों की ओर से अब शहरी इलाकों में अपने प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। इसके माध्यम से पंजाब में कई संगठनों को एक मंच पर लाकर पंजाब मुक्ति मोर्चा का गठन किया गया है। इसको लेकर एक अहम बैठक सोमवार को लुधियाना के शहंशाह पैलेस में होगी। पंजाब मुक्ति मोर्चा की सरपरस्ती में भारतीय व्यापार एवं उद्योग महासंघ की तरफ से व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इसका आयोजन भारतीय आर्थिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन बावा, प्रदेश अध्यक्ष हरकिरत सिंह राणा और जिला अध्यक्ष पवन बतरा की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब भर से व्यापारियों को न्यौता भेजा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन बावा ने कहा कि कई दशकों से दुकानदार, व्यापारी, छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगपति जो पिछले 75 सालों से सरकार की लूट नीतियों का शिकार हो रहे है। बार बार नया टैक्स लगाकर परेशान किया जा रहा है। जैसे कि कपड़े, रैडिमेड गारमेंट्स एवं जूतों पर जीरो से पांच प्रतिशत टैक्स किया गया था, जो अब 12 प्रतिशत कर दिया गया है। कुछ कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए छोटे कारोबारियों को आर्थिक रुप से कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में अब पंजाब के एक दर्जन से अधिक संगठन मिलकर पंजाब मुक्ति मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

-- कौन कौन सी पार्टी के प्रमुख होंगे शामिल

इस दौरान भारतीय आर्थिक पार्टी के तरूण जैन बावा, यूनाइटेड अकाली दल के गुरदीप सिंह बठिंडा, लोक अधिकार लहर के प्रधान बलविंदर सिंह, पंजाब बहुजन समाज पार्टी के रछपाल सिंह राजू, बहुजन मुक्ति मोर्चा के कुलदीप सिंह, ओबीसी सांझा मोर्चा के सुखबीर सिंह शालीमार, रिपलिब्कन पार्टी आफ इंडिया के एडवोकेट गुरदेव सिंह, पंजाब लोक जनशक्ति पार्टी गुरलाल सिंह लाली और मजदूर किसान दलित के इंजीनियर कर्मवीर सिंह लाली सहित कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि इस सभा में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी