ASI को धक्का मार हवालाती फरार, Coronavirus की जांच के लिए लाए थे सिविल अस्‍पताल

लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य सिविल अस्पताल में एएसआइ को धक्का मार कर फरार हो गया। पुलिस ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया मगर वो हाथ नहीं आया।

By SatpaulEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 02:45 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 09:36 AM (IST)
ASI को धक्का मार हवालाती फरार, Coronavirus की जांच के लिए लाए थे सिविल अस्‍पताल
ASI को धक्का मार हवालाती फरार, Coronavirus की जांच के लिए लाए थे सिविल अस्‍पताल

लुधियाना, जेएनएन। लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य सिविल अस्पताल में एएसआइ को धक्का मार कर फरार हो गया। पुलिस ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया, मगर वो हाथ नहीं आया। सोमवार सुबह गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी मोहम्मद जमील ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी थी। अब थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ मेवा सिंह ने बताया कि फरार हुआ आरोपित गांव झाबेवाल निवासी नवजोत सिंह उर्फ नवी है। जबकि उसका दूसरा साथी जनकपुरी निवासी सौरव सहगल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने थाना फोकल प्वाइंट के एएसआइ गुरमीत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरमीत सिंह ने बयान में बताया कि आरोपित नशे की पूर्ति के लिए काफी समय से राहगीरों के साथ लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। सोमवार दोनों काे जीवन नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लोहे की रॉड, एक मोबाइल व चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुआ। आरोपितों के अनुसार बरामद हुआ मोटरसाइकिल ढंडारी इलाके से चोरी किया था। उसी पर दोनों वारदातें किया करते थे। दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

सेंट्रल जेल टेस्‍ट करवाने सिविल में भेजा था

सोमवार दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजने के निर्देश जारी हुए। मगर सेंट्रल जेल पहुंचने पर जब मेडिकल अफसर ने जांच की तो सौरव को बुखार व खांसी थी। जिसके चलते मेडिकल अफसर ने दोनों को सिविल अस्पताल में जांच कराने के बाद लेकर आने के लिए कहा। शाम 5.45 बजे सिविल अस्पताल के डाक्टर ने जांच के बाद सौरव को करोना वार्ड में भर्ती करने के निर्देश जारी कर दिए। सौरव को भर्ती कराने के लिए मलकीत ने नवजोत की हथकड़ी को खोल दिया। हथकड़ी के खुलते ही नवजोत अस्पताल से बाहर की ओर भागा। एसएचओ मोहम्मद जमील ने कहा कि आरोपित की तलाश में रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल सौरव अस्पताल में उपचाराधीन है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी